फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   negligence in treatment: 70 million penalty to Doctor

इलाज में कोताही पर डाक्टर को 70 लाख जुर्माना

Fri, 04 Jul 2014 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2014 10:25 AM IST
विज्ञापन
negligence in treatment: 70 million penalty to Doctor

इलाज में कोताही का दोषी मानते हुए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने निर्देश में कहा है कि सेक्टर-8 के एमएस ऑर्थो, ऑर्थोपेडिक्स एंड फिजियोथैरेपी क्लिनिक के डॉ संजय सलुजा शिकायतकर्ता को 70 लाख रुपये अदा करे। यह निर्देश उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के जस्टिस वीबी गुप्ता ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एक जुलाई 2014 को दिया है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता निवासी शिवालिक इनक्लेव, मनीमाजरा मास्टर अभिषेक आहलुवालिया, उनकी मां अनुराधा आहलुवालिया और पिता अनिल कुमार ने डॉ संजय सलुजा, इंस्कॉल अस्पताल सेक्टर-34, सेक्टर-8 पंचकूला डॉ कपलाश और जीएमसीएच सेक्टर-32 के खिलाफ राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में शिकायत दी थी, जिसे सुनवाई के बाद राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने डिसमिस कर दिया था।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के फैसले के खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में अपील की। शिकायतकर्ता की अपील पर सुनवाई के बाद राष्ट्रीय आयोग ने यह फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
मास्टर अभिषेक आहलुवालिया 11 जुलाई 2003 को दोपहर 12 बजे स्कूल में खेलते समय गिर गए और उनके पांव में फ्रैक्चर हो गया। स्कूल से सूचना मिलते ही अभिषेक की मां अनुराधा आहलुवालिया उन्हें सेक्टर-8 स्थित डॉ सलुजा के क्लिनिक में लाए। वहां पर उन्होंने प्लास्टर किया।

टाइट प्लास्टर के कारण पैरों में सूजन हो गई। दर्द बढ़ता ही गया। उन्हें बाद में इंस्कॉल में लाया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ। शरीर के कई अंग काम करना बंद कर दिया। कुछ दिनों के बाद डाक्टर ने कहीं और ले जाने को कहा। इसके बाद अनुराधा आहलुवालिया उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 में ले गए।


गैंगरिन के कारण बाएं पैर के घुटने के नीचे पैर काटना पड़ा। अभिषेक आहलुवालिया अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह उभरता स्पोर्ट्समैन भी था। उनके पिता उस समय मर्चेंट नेवी में चीफ इंजीनियर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed