{"_id":"6293db561f224a6bb41aa80c","slug":"neeraj-chopra-became-the-future-child-of-the-country-launched-kids-javelin-for-this-chandigarh-news-pkl452125848","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का बच्चे बने भविष्य का नीरज चोपड़ा, इसके लिए लांच की किड्स जेवलिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का बच्चे बने भविष्य का नीरज चोपड़ा, इसके लिए लांच की किड्स जेवलिन
विज्ञापन
अंजू बॉबी जॉर्ज और गुरबचन सिंह रंधावा बच्चों के लिए विशेष तौर पर बनाए जेवलिन को लांच करते हुए।
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। एक दौर वह भी था जब बच्चे सचिन तेंदुलकर को आदर्श मानते हुए उनकी तरह बनना चाहते थे, लेकिन आज के बच्चे ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की तरह बनना चाहता है। यह कहना है ओलंपियन और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रधान आदिल जे. सुमरिवाला का। वे रविवार को सेक्टर-17 में किड्स जेवलिन के उद्धाटन मौके पर मौजूद थे। किड्स जेवलिन को मिसाइल की शेप की तरह बनाया गया है।
इनके साथ पद्मश्री और वर्ल्ड लांग जंप की मेडलिस्ट अंजू बॉबी जॉर्ज, एशियन गोल्ड मेडलिस्ट एथलीट और पद्मश्री गुरबचन सिंह रंधावा भी मौजूूद रहे। शहर में पिछले दो दिनों से एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व ओलंपियन, कॉमनवेल्थ गेम्स के मेडलिस्ट और अर्जुन अवार्डी शामिल हुए। जिसका समापन रविवार को हुआ। इस अवसर पर अंजू बॉबी जॉर्ज ने कहा कि नीरज चोपड़ा के गोल्ड मेडल जीतने के बाद युवा जेवलिन की तरफ ज्यादा आकर्षित हो गए हैं। अब खेलों के प्रति ज्यादा उत्साह से भाग लेने लगे हैं। यह काफी अच्छी बात है और आने वाले समय में इसका फायदा देश को मिलेगा।
युवाओं में जेवलिन के प्रति उत्साह बढ़ाना
सुमरिवाला ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल लाकर इतिहास रच दिया था। अभिभावक अब अपने बच्चों में भविष्य का नीरज चोपड़ा देखना चाहते हैं। इसके लिए बच्चों में इस खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने के लिए छोटे आकार का जेवलिन तैयार कराया है, ताकि वे इसको हाथ में लेकर अभ्यास करते हुए भविष्य में इस खेल के बड़े खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
किड्स जेवलिन का वजन 300 ग्राम
किड्स जेवलिन का वजन 300 ग्राम का है जबकि आम जेवलिन का वजन 700 ग्राम का होता है। किड्स जेविलन को मिसाइल की शेप में बनाया है। कम वजन में बनाए गए इस जेवलिन का बच्चे आसानी से हाथ में लेकर अभ्यास कर सकते हैं। जल्द ही इस जेवलिन को देश के अन्य हिस्सों में भी भेजा जाएगा।
जेविलन थ्रो दिवस मनाया जाएगा
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव रविंदर चौधरी ने बताया कि इसी साल 7 अगस्त को पूरे देश में जेवलिन थ्रो दिवस की शुरुआत की जा रही है। इसके लिए देश के सभी राज्यों के थलेटिक्स एसोसिएशन से संपर्क कर उन्हें बता दिया गया है।
नीरज ने कहा बेहतर है जेविलन
इस दौरान यहां लगी स्क्रीन पर टोक्यों ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के इतिहासिक गोल्ड मेडल के पलों को भी दिखाया गया। इसके बाद वीडियो के माध्यम से नीरज ने देश के युवाओं के लिए खासतौर से बनाई गई किड्स जेवलिन के माध्यम से अभ्यास करते हुए बेहतर खिलाड़ी बनने का संदेश भी दिया।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस दौरान एथलेटिक्स का सालाना कैंलेंडर बनाने पर चर्चा हुई। इसमें कॉमनवेल्थ, वर्ल्ड चैंपियनशिप, आउटडोर, इंडोर चैंपियनशिप करवाना शामिल रहा। इसके अलावा फेडरेशन का पूरी तरह से काम डिजिटल करना, ऑनलाइन कोर्स और एंट्री करना शमिल रहा।