{"_id":"5fdaeda28ebc3e410f7609ff","slug":"nector-lifescience-bought-land-in-indore-under-fake-company-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेनामी जमीन के खरीदारों को सुबह छह बजे निकलना था, चार बजे ही पहुंच गई इनकम टैक्स की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेनामी जमीन के खरीदारों को सुबह छह बजे निकलना था, चार बजे ही पहुंच गई इनकम टैक्स की टीम
Thu, 17 Dec 2020 11:14 AM IST
निवेदिता वर्मा
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Dec 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
बेनामी जमीन के खरीदार गिरफ्तार।
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित फार्मा कंपनी नेक्टर लाइफसाइंस में आयकर विभाग की टीम ने सटीक सूचना के बाद छापा मारा था। फार्मा कंपनी ने करीब छह से सात साल पहले इंदौर में 117 एकड़ जमीन (जिसकी कीमत 100 करोड़ बताई जा रही है) एक मुखौटा कंपनी के नाम पर खरीदी थी, जिसमें कोई वास्तविक व्यावसायिक गतिविधि नहीं है। अब कंपनी इस जमीन को इंदौर की एक पार्टी को बेचने वाली थी, जिसकी बातचीत पूरी हो चुकी थी। इसके लिए इंदौर से तीन खरीदार चंडीगढ़ पहुंच गए थे।
विज्ञापन
शनिवार को समझौता होने के बाद खरीदारों को रविवार सुबह छह बजे निकलना था। इस बात की सूचना आयकर विभाग को थी। विभाग के अधिकारियों की रणनीति थी कि पार्टी के रवाना होने से पहले ही छापा मार दिया जाए ताकि सुबूत भी मिल जाएं।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने टीमें बनाईं और रविवार सुबह चार बजे एक साथ सात से आठ जगह छापे मारे। एक टीम कंपनी के सेक्टर-9 स्थित दफ्तर, दूसरी टीम सेक्टर-9 स्थित कंपनी के एमडी के घर और तीसरी टीम ने डेराबस्सी एटीएस में छापा मारा, जहां इंदौर की पार्टी रुकी हुई थी।
विज्ञापन
जमीन का सौदा शनिवार को हो गया था और छह करोड़ रुपये भी दे दिए थे। छानबीन के दौरान आयकर विभाग की टीम को इंदौर की पार्टी से 6 करोड़ रुपये नकद की रसीद भी मिली है। इस केस की जांच में ही आयकर विभाग को कई और प्रापर्टी के कागजात मिले हैं। अब उनकी जांच की जा रही है कि इंदौर से आए खरीदारों को इस जालसाजी के बारे में जानकारी थी या नहीं।
हवाला के जरिए आए थे छह करोड़
जमीन के खरीदारों ने अपने बयानों में स्वीकार किया है कि सौदा कंपनी के एमडी कार्यालय में हुआ था। वहीं हस्ताक्षर हुए थे। खरीदारों ने यह भी स्वीकार किया है कि उन्होंने हवाला ऑपरेटर के माध्यम से विभिन्न तिथियों पर नकद पैसे दिए थे। हवाला ऑपरेटर ने आयकर विभाग की टीम के सामने अपने बयान में इसकी पुष्टि कर दी है।
मंगलवार रात दो बजे तक चली जांच
फार्मा कंपनी के दफ्तर में मंगलवार रात दो बजे तक छानबीन जारी थी। बुधवार को कंपनी की बद्दी व अन्य जगहों पर स्थित फैक्ट्रियों पर जांच जारी रही। टीम को जो कागजात मिले हैं, अब फार्मा कंपनी के अधिकारियों को बुलाकर उनकी जांच की जाएगी। टीम ने अब तक 4.29 करोड़ रुपये की नकद राशि और 2.21 करोड़ रुपये के आभूषणों को अब तक जब्त किया है। वहीं, तीन लॉकरों को भी सील किया गया है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के बेनामी शेयर भी मिले हैं। इसकी भी जांच की जा रही है।