फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCDC branch to be established in Naggal of Ambala

दिल्ली नहीं भेजने पड़ेंगे सैंपल: अंबाला के नग्गल में स्थापित होगी एनसीडीसी शाखा, नए रोगों व वायरस की होगी जांच

Sun, 26 Dec 2021 09:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Dec 2021 09:18 PM IST
सार

हरियाणा के नग्गल में राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा स्थापित होगी। यहां नए रोगों, वायरस और बैक्टीरिया की जांच होगी। लैब स्थापित होने के बाद सैंपल जांच को दिल्ली नहीं भेजने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
NCDC branch to be established in Naggal of Ambala
अनिल विज - फोटो : Twitter : @anilvijminister

विस्तार

उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की शाखा की स्थापना अंबाला के नग्गल में होगी। यह अपनी तरह की पहली शाखा होगी, जहां कई गंभीर, नए रोगों एवं वायरस की जांच और उनके आंकड़ों का विश्लेषण किया जाएगा। इसकी स्थापना के लिए 2.03 करोड़ रुपये की लागत से जमीन की रजिस्टरी स्वास्थ्य विभाग के नाम कर दी गई है। 

विज्ञापन


अब भविष्य में एनसीडीसी ब्रांच की स्थापना का कार्य तेजी से हो सकेगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि यह अत्याधुनिक लैब होगी। यहां नीपा वायरस, जीका वायरस, रेबीज, कोविड-19, ओमिक्रॉन, हेपेटाइटिस के अलावा अन्य गंभीर वायरस की जांच और सभी प्रकार के नए टेस्ट हो पाएंगे। अभी तक जांच के लिए नमूनों को दिल्ली स्थित एनसीडीसी व अन्य शाखाओं में भेजा जाता है।

विज्ञापन

तीन मंजिला बिल्डिंग बनेगी, निर्माण पर लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे

विज ने बताया कि 4 एकड़ 11 मरले जमीन पर बनने वाली लैब की ग्राउंड प्लस तीन मंजिला इमारत बनेगी। इसके लिए लगभग 14 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। प्रथम तल पर सैंपल कलेक्शन एवं यूटीलिटी रूम, वेटिंग रूम, लॉबी के अलावा, क्लाइमेट चेंज रूम, ईओसी रूम, ट्रेनिंग रूम, आईडीएसपी, महामारी विज्ञान स्टाफ रूम, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे। द्वितीय तल पर लैब व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे, जिनमें माइक्रो लैब बैक्टीरियोलॉजी, एएमआर लैब, लैब टीचिंग एंड डेमो रूम, एएमआर आफिसर रूम, वायरोलॉजी, लॉबी एवं अन्य रूम होंगे। तृतीय तल पर नॉन बीएसएल लैब एरिया, बीएसएल-2 लैब एरिया, स्टाफ कॉमन रूम, ओपन टैरेस, पैंट्री एवं अन्य रूम होंगे। इसकी पूरी बिल्डिंग में 2 लिफ्ट का प्रावधान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन चरणों में बनेगी एनसीडीसी ब्रांच

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र दिल्ली की ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. शिखा वरधान और अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि तीन चरणों में एनसीडीसी ब्रांच का निर्माण पूरा किया जाएगा। पहले और दूसरे चरण में बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा, जिसके बाद तीसरे चरण में लैब की स्थापना होगी। यहां पर करोड़ों रुपये की लागत से आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे, जिनमें बॉयो सेफ्टी कैबिनेट, इन्क्यूबेटर, नॉन रेफ्रिजरेट सेंट्रीफ्यूज, कोल्ड सेंट्रीफ्यूज, रियल टाइम पीसीआर मशीन, ड्राई ब्लॉक इनक्यूबेटर, रेफ्रिजरेटर, ऑटोक्लेव, हॉट एयर ओवन, डीप फ्रीजर, ट्रेनिंग माइक्रोस्कोप, लाइट माइक्रोस्कोप कम्पाउंड, एलीसा रीडर विद वॉशर, माइक्रोपिपटीस्ट ऑफ ऑल साइज, मिली-क्यू वॉटर प्योरिफायर एवं अन्य उपकरण होंगे।

एनसीडीसी में एकीकृत रोग निगरानी व शोध कार्यों को बढ़ावा, पर्यावरणीय बदलाव पर अध्ययन, प्रयोगशाला में गुणवत्ता एवं क्षमता का निर्माण इत्यादि गतिविधियों पर प्रमुखता से काम किया जाएगा। यह केंद्र विभिन्न वैक्सीन, दवाइयों व अन्य नैदानिक किट की उपलब्धता के लिए कार्य करेगा। महामारी वैज्ञानिकों, सूक्ष्म जीव वैज्ञानिकों व प्रयोगशाला तकनीशियनों के लिए एक अच्छे प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर भी इसे विकसित किया जाएगा। यहां पर एनसीडीसी की देखरेख स्टाफ एवं अन्य कई नियुक्तियां भी की जाएंगी।  - अनिल विज, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed