फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   NCC Airwing Cadets Win Medals in National Camp at Jodhpur, Warm Welcome by College Staff

NCC एयरविंग के कैडेट जीतकर लौटे मेडल, तो कॉलेज में किया गया शानदार स्वागत...मिला सम्मान

Wed, 28 Nov 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 28 Nov 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
NCC Airwing Cadets Win Medals in National Camp at Jodhpur, Warm Welcome by College Staff
एनसीसी कैडेट्स का शानदार स्वागत
एनसीसी एयरविंग के कैडेट राष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत कर लौटे तो पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करनाल में उनका शानदार स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा व यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर ग्रुप कैप्टन प्रदीप बिश्नोई द्वारा कैडेट्स को सम्मनित किया गया। डायरेक्टरेट की तरफ से मेडल जीतने वाले सभी कैडेट्स को दो-दो हजार व एएनओ सुरेश दुग्गल को पांच हजार रूपए पुरस्कार स्वरूप दिए गए। बता दें कि कैडेट्स और एएनओ फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल अखिल भारतीय वायु सैनिक कैम्प जोधपुर में भाग लेने के लिए गए थे।
विज्ञापन


फ्लाइंग ऑफिसर सुरेश दुग्गल ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ डायरेक्टरेट के कॉन्टिनजेन्ट इंचार्ज के रूप में टीमों का प्रतिनिधित्व किया। कैम्प में कैडेट गौरव जांगड़ा व अलका की टीम ने रेडियो कंट्रोल फ्लाइंग में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर अपने कॉलेज, प्रदेश व डायरेक्टरेट का गौरव बढ़ाया। ग्रुप कैप्टन बिश्नोई ने बताया कि इन कैडेट्स ने एनसीसी अकादमी रोपड़ में डायरेक्टरेट स्तर के प्री-वायु सैनिक कैम्प I, II व III के दौरान ऐरोमॉडलिंग की तीनों प्रतियोगिताओ में स्वर्ण पदक जीत कर अपनी यूनिट नंबर 2 हरियाणा एयर स्क्वाड्रन एनसीसी करनाल, अम्बाला ग्रुप, ए फ्लाइट और महाविद्यालय का नाम पूरे उत्तर भारत मे रोशन किया है।
विज्ञापन


इस बार भी बेस्ट स्क्वाड्रन एनसीसी यूनिट इन ऐरोमॉडलिंग की ट्रॉफी भी करनाल यूनिट को मिली। कैडेट अंशिका व अमित रोहिल्ला ने स्टेटिक ऐरोमॉलिंग मिग-29 में, कैडेट अलका व गौरव ने रेडियो कंट्रोल फ्लाइंग में, कैडेट शुभम व अंकित ने कंट्रोल लाइन में गोल्ड मेडल जीत कर अपना स्थान एआईवीएससी कैम्प-जोधपुर के लिए पक्का किया था। कैम्प से पहले इन कैडेट्स ने लगभग 6 महीने एएमआई जगदीप कपिल के कुशल नेतृत्व में कड़ा प्रशिक्षण लिया। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने सभी कैडेट्स, एनसीसी यूनिट ऑफिसर व समस्त महाविद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी। उपप्राचर्या डॉ. राजेश रानी ने भी कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed