फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nawaz, who came to study, attacked the officer's head with a sharp weapon, got many stitches

नवाज पढ़ने आए आप पदाधिकारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला, कई टांके लगे

Sat, 30 Apr 2022 02:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Nawaz, who came to study, attacked the officer's head with a sharp weapon, got many stitches
चंडीगढ़। बुडै़ल में शुक्रवार शाम को जुमे की नमाज पढ़ने पहुंचे आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी पर मस्जिद के प्रधान के भतीजों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मुस्तकीन खान लहूलुहान हो गए और उनके सिर में कई टांके लगे हैं। पुलिस ने सेक्टर- 45 अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया। मुस्तकीन खान ने सेक्टर-34 थाना पुलिस को मस्जिद कमेटी के प्रधान गुरमेल खान के भतीजे सुक्खा और मोनू के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मारपीट का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
विज्ञापन

मुस्तकीन खान ने बताया कि उनका खान प्रॉपर्टीज के नाम से बुड़ैल चौकी के पास दफ्तर है। वह शुक्त्रस्वार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए बुडै़ल मस्जिद में गए थे। मस्जिद में काफी भीड़ थी। भीड़ में धक्कामुक्की होने पर मस्जिद के प्रधान गुरमेल सिंह के भतीजे ने करीब 17 साल के किशोर को थप्पड़ मार दिया। जब उन्होंने प्रधान के भतीजों को समझाया तो उसने मारपीट करने शुरू कर दी। मुस्तकीन ने बताया कि सुक्खे और मोनू ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने बीचबचाव किया और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मुस्तकीन को इलाज के लिए सेक्टर-45 अस्पताल लेकर गई। मुस्तकीन ने सुक्खे और मोनू के खिलाफ बुड़ैल चौकी पुलिस को शिकायत दी है। वहीं जब गुरमेल खान पूछा गया तो उन्होंने कहा कि
विज्ञापन

मस्जिद में मुस्तकीन खान के साथ उनके भतीजों की मामूली कहासुनी हुई थी। भतीजों की गलती है तो उनसे माफी मंगवा दूंगा। खुद भी माफी मांग लूंगा।
वर्जन
जुमे की नवाज पढ़ने गए मुस्तिकिन खान के साथ मारपीट हुई है। मुस्तिकिन खान ने मस्जिद कमेटी के प्रधान के भतीजों पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुदेश कुमार, बुडैल चौकी प्रभारी
वर्जन
आप के पदाधिकारी पर बुडै़ल जामा मस्जिद में हमला किया गया है। कुछ लोगों ने माहौल खराब करने के उद्देश्य से ऐसा किया है। इस संबंध में शनिवार को जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई करेंगे।
-प्रदीप छाबड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed