{"_id":"42091a491b09f714b77421f51423bc67","slug":"nawabi-food-fest-in-hotel-ashoka","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाबी खाने का स्वाद चखने को पहुंचें होटल अशोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवाबी खाने का स्वाद चखने को पहुंचें होटल अशोका
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर
Updated Tue, 06 May 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय होटल रीजेंट सेंट्रल अशोका चंडीगढ़ में विभिन्न प्रकार के नवाबी खानों का मेला लगा हुआ है। ट्राई सिटी से लोग नवाबी खानों का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
होटल के मैनेजर अंकुर बख्शी ने बताया कि अवधी दस्तरख्वान के नाम से शुरू उक्त मेला दो मई से शुरू हुआ है और यह 18 मई तक चलेगा। होटल के मुख्य शेफ विजय कुमार राणा ने बताया कि मुगल जब भारत आए तो लखनवी खानसामा मुगलों के खाने से काफी प्रभावित हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मुगलों के खाने का संस्कार व तकनीक ईरानी तथा अफगानिस्तानी खाने का मिश्रण माना जाता है। इसमें खाने को एक बंद बर्तन में विशेष अंदाज से पकाया जाता है, जिसको दम का नाम दिया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नवाबी खाने में शाकाहारी व मासाहारी शामिल है। इसमें गलोटी कबाब, शामी कबाब, कोरमा और मीठे के साथ-साथ और भी बहुत जायकेदार पकवान हैं।