फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   navratra special, mansa devi mandir, mata mansa devi, mansa devi panchkula, panchkula

सुविधा: जिसे मां की ज्योति चाहिए, वह मनसा देवी मंदिर जाए

Fri, 08 Apr 2016 11:20 AM IST
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला।
अरविंद बाजपेयी/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Fri, 08 Apr 2016 11:20 AM IST
विज्ञापन
navratra special, mansa devi mandir, mata mansa devi, mansa devi panchkula, panchkula
श्री माता मनसा देवी की ज्योति - फोटो : file
इस बार नवरात्र के दौरान हर घर में श्री माता मनसा देवी की ज्योति जलेगी। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा घरों में पूजा के लिए ज्योति दी जाएगी। सिर्फ इतना ही नहीं बोर्ड के प्रतिनिधि पंचकूला के सभी मंदिरों में ज्योति पहुंचाएंगे। नवरात्र आठ अप्रैल से शुरुआत शुरू हो रहे हैं। जिसके मद्देनजर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। घर में देवी की स्थापना करने वालों के लिए इस बार ज्योति की व्यवस्था की गई है। वह मंदिर से ज्योति ले जा सकेंगे। 
विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी मंदिर के 200 साल पूरा होने पर पांच अप्रैल को माता मनसा देवी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में नौ देवियों की प्रतिमाओं की झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। यात्रा में सबसे आगे माता मनसा देवी रथ पर सवार होंगी। उसके बाद बैंड बाजे का काफिला होगा। इनके बीच नौ देवियों की प्रतिमाओं की झांकियां होंगी।
विज्ञापन


यात्रा में ट्राईसिटी के बेहतरीन 31 बैंड शामिल होंगे। यह यात्रा श्रीमाता मनसा देवी मंदिर से शुरू होकर, सेक्टर 7 के गुरुद्वारा, सेक्टर 9 के प्राचीन शिव मंदिर मार्केट, सेक्टर 10 के सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 2 के राम मंदिर, सेक्टर 6 के लक्ष्मी मंदिर से होते हुए एमडीसी में समाप्त होगी। श्रीमाता मनसा देवी श्राइन बोर्ड द्वारा पंचकूला के सभी मंदिरों में श्री माता मनसा देवी की ज्योति पहुंचाई जाएगी। सीईओ वीजी गोयल ने कहा कि कि नवरात्र के उपलक्ष्य में पहली बार माता मनसा देवी की शोभायात्रा निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पांच लाख के फूल, दस लाख की लाइटनिंग
श्री माता मनसा देवी मंदिर की अबकी बार पांच लाख रुपये के फूलों से सजावट की जाएगी। इसके साथ ही दस लाख रुपये से लाइटनिंग की व्यवस्था होगी। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इसके लिए सड़कों की मरम्मत और प्रकाश का पूरा प्रबंध होगा। 


नवरात्र के खास अतिथि
8 अप्रैल-पंजाब हरियाणा के राज्यपाल कैप्टन कप्तान सिंह सोलंकी
9 अप्रैल-हरियाणा की स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन
10 अप्रैल-राजेश खुल्लर-मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव
11 अप्रैल-हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवरपाल गुज्जर
12 अप्रैल-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
13 अप्रैल-हरियाणा के एडवोकेट जनरल
 
यह होगा नवरात्र के दौरान
10 अप्रैल-अनूप जलोटा की भजन संध्या
12 अप्रैल-कविता पोडवाल की भजन संध्या
13 अप्रैल-सिद्धार्थ मोहन की भजन संध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed