फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu will reach Amritsar today

Punjab News: आज अमृतसर पहुंचेंगे नवजोत सिद्धू, श्री दरबार साहिब व श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में होंगे नतमस्तक

Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 08 Apr 2023 12:31 AM IST
सार

पूर्व मेयर सुनील दत्ती ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का अमृतसर आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पटियाला से अमृतसर आते समय वह जालंधर में दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के परिवार से अफसोस प्रगट करने भी जाएंगे। अमृतसर में उनके समर्थकों ने स्वागत की तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu will reach Amritsar today
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू आठ अप्रैल यानी शनिवार को अमृतसर आएंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में प्रियंका और राहुल गांधी से गुरुवार को मुलाकात की थी। वहीं शुक्रवार को सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। अब जेल से रिहा होने के बाद वह पहली बार अमृतसर आएंगे। 

विज्ञापन


नवजोत सिंह सिद्धू के समर्थक अमृतसर के गोल्डन गेट पर उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद सिद्धू सीधा होली सिटी स्थित अपने घर पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि रविवार को वह श्री दरबार साहिब, जलियांवाला बाग, श्री दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ में नतमस्तक होने जाएंगे।
विज्ञापन


अमृतसर नार्थ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व अमृतसर के पूर्व मेयर सुनील दत्ती ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू का अमृतसर आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। पटियाला से अमृतसर आते समय वह जालंधर में दिवंगत सांसद संतोख चौधरी के परिवार से अफसोस प्रगट करने भी जाएंगे। अमृतसर में उनके समर्थकों ने स्वागत की तैयारियां कर ली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed