{"_id":"6453f633968a5c5a5602bd6c","slug":"navjot-singh-sidhu-tweeted-in-support-of-women-wrestlers-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: सिद्धू ने कहा- महिला पहलवानों से बदसलूकी, अपमानित करना और उन्हें धमकियां देना शर्मनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: सिद्धू ने कहा- महिला पहलवानों से बदसलूकी, अपमानित करना और उन्हें धमकियां देना शर्मनाक
Thu, 04 May 2023 11:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 04 May 2023 11:48 PM IST
सार
सिद्धू ने लिखा कि बेटियां इज्जत का प्रतीक होती हैं। भारतीय संस्कृति में दुर्गा का स्वरूप हैं। उन्हें दर बदर मत भटकाओ। सड़कों पर मत रूलाओ। देश देख रहा है... इस सत्ता के लिए अहंकार को। एक दोषी को बचाने के लिए पूरे सिस्टम को गुनहगार बनाया जा रहा है। एक गुनाह छिपाने के लिए 100 गुनाह किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहीं महिला पहलवानों पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की। दो दिन पहले ही सिद्धू ने इन पहलवानों के साथ धरने में हिस्सा भी लिया था।
विज्ञापन
गुरुवार को सिद्धू ने ट्वीट किया कि ‘जो राष्ट्रवाद की बात करते हैं, सत्ता के नशे में इस कदर चूर हैं कि वे विरोध करने वाले सत्याग्रहियों को डराते-धमकाते, गाली-गलौच और अपमानित कर रहे हैं। इनमें अधिकांश महिलाएं हैं जिन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। शराब के नशे में धुत पुलिसकर्मी जोकि महिला पुलिसकर्मियों के बगैर धरनास्थल पर पहुंचे। पुलिस की ओर से महिला चैंपियन के साथ बदसलूकी करना, धमकियां देना शर्मनाक है। यह लोकतंत्र की आड़ में निरंकुशता को दर्शाता है। मखमली दस्ताने में लोहे के हाथ!
विज्ञापन
सिद्धू ने ट्वीट में आगे लिखा कि शांतिपूर्वक विरोध करना उनका सांविधानिक अधिकार है। पुलिस केवल हिंसा या किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में ही हस्तक्षेप कर सकती है लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ यह सिर्फ खोखली नारेबाजी है क्योंकि विचारधारा पूर्ण रूप से इसके विरोधाभासी है।
विज्ञापन
सिद्धू ने लिखा कि बेटियां इज्जत का प्रतीक होती हैं। भारतीय संस्कृति में दुर्गा का स्वरूप हैं। उन्हें दर बदर मत भटकाओ। सड़कों पर मत रूलाओ। देश देख रहा है... इस सत्ता के लिए अहंकार को। एक दोषी को बचाने के लिए पूरे सिस्टम को गुनहगार बनाया जा रहा है। एक गुनाह छिपाने के लिए 100 गुनाह किए जा रहे हैं।