{"_id":"62502b0d37c04b327f42fa85","slug":"navjot-singh-sidhu-targets-arvind-kejriwal-and-bhagwant-mann","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेत पर सियासत: सिद्धू ने कहा- गप्प हांकने में केजरीवाल ने सुखबीर बादल को पीछे छोड़ा, भगवंत मान सरकार पर बरसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेत पर सियासत: सिद्धू ने कहा- गप्प हांकने में केजरीवाल ने सुखबीर बादल को पीछे छोड़ा, भगवंत मान सरकार पर बरसे
Fri, 08 Apr 2022 06:04 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 08 Apr 2022 06:04 PM IST
सार
नवजोत सिंह सिद्धू ने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा और कहा कि गप्प मारने में तो उन्होंने (केजरीवाल) अकाली दल के सुखबीर बादल को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के पूर्व प्रधान व हलका पश्चिम से पूर्व विधायक नवजोत सिंह सिद्धू एक्शन मोड में आ गए हैं। सिद्धू ने शुक्रवार को जहाजगढ़ के पास खड़ी रेता की ट्रालियों पर छापा मारा और रेत की ट्राली वालों से बातचीत की। सिद्धू ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार तो बन चुकी है लेकिन आप के विधायक-मंत्रियों और मुख्यमंत्री को सरकार चलाने का पता नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आप सरकार ने जिस जगह पर रेत के ठेके दिए हैं, वहां तो रेत ही नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक रेत की सप्लाई तय नहीं होती, तब तक रेत की कीमतों में कमी नहीं हो सकती। वहीं दूसरी तरफ आप सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान कह रहे हैं कि वे ड्रोन के जरिए रेत के खड्डों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आप सरकार के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ड्रोन उड़ाने की बात कर रही है लेकिन इधर लोगों के होश उड़े हैं। उन्होंने आप के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी तंज कसा और कहा कि गप्प मारने में तो उन्होंने (केजरीवाल) अकाली दल के सुखबीर बादल को भी पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार का हाल तो यह है कि पल्ले नहीं धेला, करदी मेला-मेला। बता दें कि पंजाब के हर चुनाव में रेत का मुद्दा प्रमुख होता है। चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार के दौरान भी रेत माफिया को लेकर काफी खबरें सामने आई थीं। तब आम आदमी पार्टी ने रेत खनन वाली जगहों पर छापेमारी कर रेत माफिया के खुलासे का दावा किया था। अब आम आदमी पार्टी की सरकार है तो पीपीसीसी के पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने रेत माफिया का मुद्दा उठाया।