फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu surrounded over his objectionable remarks on the police

अभद्र टिप्पणी पर घिरे सिद्धू: अब उन्हीं के विधानसभा क्षेत्र के हवलदार ने दी चुनौती, कैप्टन बोले- बयान शर्मनाक

Tue, 28 Dec 2021 12:08 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला, अमृतसर/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Dec 2021 12:08 AM IST
सार

पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू घिर गए हैं। विपक्षी दलों के साथ-साथ अब पुलिसकर्मी भी अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं। चंडीगढ़ के डीएसपी के बाद जालंधर के एसआई तो अब अमृतसर के हवलदार ने सिद्धू को नसीहत दी है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनके बयान को शर्मनाक बताया।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu surrounded over his objectionable remarks on the police
कैप्टन अमरिंदर सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपनी सुरक्षा में तैनात एक थानेदार को गलत शब्द बोलने के बाद पंजाब पुलिस में किरकिरी झेल रहे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को उनके अपने हलके के ही एक हवलदार ने चुनौती दे दी है। पूर्वी हलके के हवलदार संदीप सिंह ने उन्हें विधानसभा चुनाव 2022 में जवाब देने की बात भी कही है। संदीप सिंह का वीडियो शहर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


पूर्वी हलके में रहने वाले पंजाब पुलिस के हवलदार संदीप सिंह ने कहा कि मैं आपके हलके में रहता हूं। 10 साल पहले उन्होंने उनकी (सिद्धू) की पत्नी नवजोत कौर को वोट डाला। पांच साल पहले जब वे (सिद्धू) भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए तो भी उनको वोट डाला। बेशक अब आप एक आईकॉन हो। परमात्मा आपको आने वाले समय में सीएम बनाए और मेरी भी यही इच्छा है, बाकी पंजाबियों पर निर्भर है। 
विज्ञापन


सिद्धू साहिब तुम्हारे बयान ने मुझे हर्ट किया है। जिसमें आपने एक थानेदार को खंगूरा मार कर पेंट गीली किए जाने की बात कही। हवलदार संदीप सिंह ने कहा कि मैं थानेदार तो नहीं अभी, हवलदार हूं मुच्छ को वट देकर कहता हूं, गार्डर जैसा बंदा छोड़ा। मैं तुम्हे चुनौती देता हूं मुझे दाबा मारो। अगर मेरे माथे पर पसीने की एक बूंद भी आ जाए तो आपकी जूती में पानी पिऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवलदार संदीप सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस की बहुत शान है, इसे नहीं रोले। मेरे वीर-भरा तुम्हारी सुरक्षा करते हैं। आप बदले में उन्हें ऐसा कह रहे हैं, आपको शोभा नहीं देता। मैं आपके मुकाबले कमजोर हूं। मतलब पावर के तौर पर कमजोर हूं, क्योंकि इस वक्त आपके पास पावर है। आपकी इस बात का जवाब विधानसभा चुनाव 2022 में दूंगा। हवलदार ने सिद्धू को चुनौती देते हुए कहा कि पूर्वी हलके में रहते हुए 15 साल के करीब हो गए हैं और वहां के 20 से ज्यादा परिवारों के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। इसे लेकर वह अपने उन परिवारों के आगे भी हाथ जोड़ूंगा। 

कैप्टन ने सिद्धू के बयान को शर्मनाक बताया
पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पुलिस फोर्स के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को शर्मनाक करार दिया है। सोमवार को कैप्टन ने इस मुद्दे पर लगातार दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- यह देखकर दुख होता है कि हमारे वर्दीधारी जवानों का अनादर किया जा रहा है। 

पंजाब पुलिस के 1700 जवानों ने राज्य को काले दिनों से बाहर निकालने के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया और अब उनका पंजाब कांग्रेस के नेताओं और उनके प्रधान द्वारा मजाक उड़ाया जा रहा है। शर्मनाक है! कैप्टन ने आगे लिखा- एक नेता को सम्मान पाने के लिए लिए सम्मान देना भी चाहिए।

अपने दूसरे ट्वीट में कैप्टन ने लिखा- दूसरी ओर पंजाब पुलिस के अधिकारियों का हर रोज पंजाब कांग्रेस के नेताओं की सनक और सिर्फ सनक के कारण तबादला किया जा रहा है। गृहमंत्री को पता होना चाहिए कि इससे न केवल पुलिस बल का मनोबल टूटता है, बल्कि यह भी स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस नेताओं को हमारे वर्दीधारी जवानों पर कोई भरोसा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed