फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu said main contest in Punjab between Congress and AAP

Punjab election 2022: सिद्धू बोले- मुख्य मुकाबला कांग्रेस व आप के बीच, मैं जितना हाईकमान के साथ, उससे दोगुना पंजाब के साथ हूं

Mon, 07 Feb 2022 10:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 10:35 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस का मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी के साथ है। यह बात प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने खुद स्वीकार की है। सिद्धू ने कहा कि पंजाब को बदलने की इच्छा थी। इसकी जंग जारी रहेगी। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu said main contest in Punjab between Congress and AAP
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल उम्मीद छोड़ दे क्योंकि इस बार पंजाब में उनकी सरकार नहीं बनेगी। इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच है। अपने चुनाव प्रचार के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सिद्धू ने कहा कि यह चुनाव हक-हलाल और हराम के बीच की लड़ाई है। एक तरफ तो माफिया है और दूसरे तरफ मेरे जैसे लोग खड़े हैं। उन्हें कभी नकद-नारायण की इच्छा नहीं थी। 

विज्ञापन


उन्होंने जगत-नारायण (ईश्वर) की रजा में रहना सीखा है। पंजाब को बदलने की इच्छा थी और इसके लिए उनकी जंग जारी रहेगी। जरूरी नहीं है कि इस काम के लिए कोई ओहदा हो। चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने के बारे में कहा कि यह हाईकमान को तय करना था। जो हाईकमान ने तय किया है, वह स्वीकार है। हालांकि भले ही पॉलिसी की लड़ाई हो, जवाबदेही की लड़ाई हो, पंजाब के लोगों का जीवन बदलने की बात हो, उस राह पर सिद्धू चलता रहेगा।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा- मैं कांग्रेस हाईकमान के साथ था, हूं और रहूंगा। इस सवाल पर कि वह चन्नी के साथ हैं या हाईकमान के साथ? सिद्धू ने कहा- मैं पहले दिन से ही हाईकमान के साथ हूं। उनके हर फैसले को मानता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि मैं जितना हाईकमान के साथ हूं, उससे दोगुना पंजाब के लोगों के साथ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक पर डालेंगे पंजाब मॉडल
अपने ‘पंजाब मॉडल’ का जिक्र करते हुए सिद्धू ने कहा कि यह मॉडल सबका साझा है। यह सिर्फ सिद्धू का नहीं है। पंजाब मॉडल में से जिसे कोई भी चीज अच्छी लगे, ले सकता है। वह जल्दी ही पंजाब मॉडल को फेसबुक पर डालेंगे। कांग्रेस हाईकमान को भी वह पंजाब मॉडल सौंप चुके हैं। अब इसे लागू करने की ताकत चन्नी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed