फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Singh Sidhu Rakhi Sawant of Punjab politics Says Raghav Chadha

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पर आप का हमला: राघव चड्ढा ने कहा- 'नवजोत सिंह सिद्धू पॉलिटिक्स के राखी सावंत'

Fri, 17 Sep 2021 06:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Sep 2021 06:51 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में राजनीतिक दलों में घमासान शुरू हो गया है। कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आमने-सामने है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली सरकार पर कृषि कानूनों को लेकर हमला बोला तो वहीं दिल्ली से आप विधायक और पंजाब में पार्टी के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पलटवार किया।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu Rakhi Sawant of Punjab politics Says Raghav Chadha
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के सह प्रभारी और दिल्ली से विधायक राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब की राजनीति का राखी सावंत बताया है। चड्ढा ने अपने बयान में कहा कि सिद्धू बेतुके बयान देने की बीमारी से पीड़ित हैं, इसलिए आदत से मजबूर होकर इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू की कही कोई भी बात गंभीर नहीं होती और हर जगह वह हंसी के पात्र ही बनते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिअद ने दी सिद्धू को चुनौती: कहा- हिम्मत है तो एपीएमसी अधिनियम के संशोधनों को कराएं निरस्त
विज्ञापन


चड्ढा ने कहा कि पहले सिद्धू अपनी ही सरकार और सरकार के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ रोजाना बयानबाजी कर रहे थे लेकिन आलाकमान की फटकार के बाद वह चुप हैं। अब उन्हें कुछ और नहीं सूझ रहा इसलिए नवजोत सिद्धू आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फिजूल की बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिद्धू कुछ दिनों बाद फिर से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयानबाजी शुरू करेंगे। मुद्दा जरूरी हो या नहीं नवजोत सिंह सिद्धू को अपने बेतुके बयानों से सुर्खियों में रहने की आदत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चड्ढा ने तंज कसते हुए कहा कि यहां तक कि कांग्रेस आलाकमान और कांग्रेस नेतृत्व भी सिद्धू को गंभीरता से नहीं लेती है। इसलिए सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू के दिल्ली दौरे के दौरान उनसे मिलने से इनकार कर दिया था। उन्होंने सिद्धू को सलाह दी कि वह इस प्रकार की निचले स्तर की बयानबाजी बंद करें और पंजाब के गंभीर मुद्दों पर काम करें।


यह भी पढ़ें- नवजोत सिद्धू की प्रेस कॉन्फ्रेंस: कृषि कानूनों के लिए अकाली दल को बताया जिम्मेदार, सुखबीर बादल पर लगाया आरोप

सिद्धू ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला
नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली में किसानों को तय कीमत से कम भुगतान हो रहा है। अरविंद केजरीवाल की सरकार ने दिल्ली में निजी मंडी कानून को अधिसूचित किया, क्या दिल्ली सरकार ने इस कानून को डिनोटिफाइड किया है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed