फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot singh sidhu, Punjab assembly elections 2017

ऐतिहासिक जीत के बाद सिद्धू वाणी, बोले- पंजाब के 'अच्छे दिन' आ गए हैं

Sun, 12 Mar 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sun, 12 Mar 2017 09:15 AM IST
विज्ञापन
Navjot singh sidhu, Punjab assembly elections 2017
Navjot singh sidhu - फोटो : अमर उजाला
मेरा धंधा राजनीति नही है। बादल परिवार ने राजनीति को धंधा बना लिया था। अहंकार का बादल पंजाब से छंट चुका है। पंजाब के अच्छे तो दिन आ गए हैं। पंजाब में कांग्रेस सत्ता में जिन वादों के साथ आई है उसका रिजल्ट छह महीने में पंजाब को मिल जाएगा। पार्टी छह महीने बाद पंजाब से पूछेगी कि वो किस दिशा में जा रही है। 
विज्ञापन


फूल खिलाकर बहार देंगे, पंजाब को ऐसी सरकार देंगे। यह कहते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सपनें लेना अच्छी बात है, लेकिन साकार करने के लिए नीयत व नीति होनी चाहिए जो अरविंद केजरीवाल में नही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने घर पर बुलाई प्रेस कांफ्रेस में कहा कि पंजाब की जनता बदलाव चाहती थी। पंजाब बादल एंड कंपनी से खफा थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब का हरेक कांग्रेसी वर्कर मुट्ठी बांधकर चुनाव लड़ा और आज उसी हाथों ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचा दिया जिन हाथों ने पिछले दो चुनावों में हराया था। यह बदलाव है। 
विज्ञापन


जनता जागरूक है। मैं पंजाब की खुशहाली के लिए, पंजाब को बचाने के लिए दिल्ली से लौटा। मैं राजनीति में इस लिए लौटा क्योंकि मुझे इस पंजाब से मोहब्बत है, जिस पंजाब में मेरा जन्म हुआ। गुरू नगरी अमृतसर का बशिंदा बनकर मैं राजनीति में रहते हुए केवल जनता की सेवा करना चाहता हूं, मुझे और किसी चीज की जरूरत नही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब को नशामुक्त की बात करते हुए बिना किसी का नाम लिए कहा कि नशे के सौदागरों से वही बर्ताव होना चाहिए जो कानून कहता है। उन्होंने किसानों के लिए बेहतर योजनाए देने, व्यापार को प्रफुल्लित करने व कानून व्यवस्था व भाईचारा मजबूत करने का ब़ीड़ा उठाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-सिद्धू वाणी-

Navjot singh sidhu, Punjab assembly elections 2017
सिद्धू - फोटो : ANI
-सिद्धू वाणी-
-पंजाब का खजाना लूटने वाले चोर, डाकू अब क्या करेंगे। 
-जीत में पत्नी शामिल ही नहीं, झंडे का डंडा वही है। 
-सरकार बनने तो दो, फिर बताएंगे क्या करते हैं हम। अभी तो फसल खेत में, बेटा पेट  में है। 
-राहुल का सिपाही हूं, पंजाब का सेवक हूं। 
-केजरीवाल के मन में खोट, मांग रहे थे नीति पर वोट। 
-पंजाब की दिशा व दशा बदलेगी कांग्रेस। 
-सिंगापुर के होटलों से नहीं होगा नशे का कारोबार। 
-परमेश्वर पंजाब को बुरी नजर से बचाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed