{"_id":"61ffdf720fadcd276126fba6","slug":"navjot-singh-sidhu-name-not-in-the-list-of-star-campaigners-of-congress-for-up-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धू को एक और झटका: स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब, उत्तर प्रदेश में नहीं करेंगे पार्टी का प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धू को एक और झटका: स्टार प्रचारकों की सूची से नाम गायब, उत्तर प्रदेश में नहीं करेंगे पार्टी का प्रचार
Sun, 06 Feb 2022 08:33 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 06 Feb 2022 08:33 PM IST
सार
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पंजाब में आकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पंजाब में पार्टी का प्रचार करेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश में नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी का प्रचार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू और प्रियंका गांधी।
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस पार्टी लगातार झटके दे रही है। मुख्यमंत्री चेहरा नहीं बनाए जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश में वह पार्टी का चुनाव प्रचार भी नहीं करेंगे। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची से भी सिद्धू का नाम गायब कर दिया है। इससे पहले उत्तराखंड में पार्टी के प्रचार के लिए जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में भी नवजोत सिंह सिद्धू को शामिल नहीं किया गया था।
विज्ञापन
जबकि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को शामिल किया गया है। रविवार को जारी हुई यूपी चुनाव प्रचार सूची में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम सातवें नंबर पर पार्टी ने रखा है। दोनों सूची में सिद्धू का नाम नहीं होने को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है।
विज्ञापन
पंजाब में कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक
पंजाब में कांग्रेस के 30 नेता पार्टी का प्रचार करेंगे। चार फरवरी को पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। सूची में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का नाम शामिल है। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई बड़े चेहरों को सूची में जगह दी गई है।
विज्ञापन
स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी, मीरा कुमार, अजय माकन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, आनंद शर्मा, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला, सचिन पायलट, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, रंजीत रंजन, नीता डिसूजा, बीवी श्रीनिवासन, इमरान प्रतापगढ़ी और अमृता धवन के नाम शामिल हैं।
पंजाब के नेताओं को भी तरजीह
पार्टी के स्टार प्रचारकों में पंजाब के नेताओं को भी केंद्रीय नेतृत्व ने तरजीह दी है। कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व प्रधान सुनील जाखड़, प्रताप सिंह बाजवा, रवनीत सिंह बिट्टू, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, तेजेंदर सिंह बिट्टू और रविंदर आंवला के नाम शामिल हैं।