{"_id":"586cb9dc4f1c1b4d56159d81","slug":"navjot-singh-sidhu-contest-elections-on-congress-ticket-from-amritsar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खत्म हुआ असमंजस, कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिद्धू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खत्म हुआ असमंजस, कांग्रेस के टिकट से चुनाव लड़ेंगे नवजोत सिद्धू
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 05 Jan 2017 09:37 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू की प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : File Photo
भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू को लेकर सियासी हलकों में चल रहा असमंजस आखिर खत्म हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सिद्धू के लिए उनकी पत्नी ने पूर्वी अमृतसर की सीट छोड़ी है जिस पर अब नवजोत सिंह सिद्धू चुनाव लड़ेंगे।
इस बात की जानकारी खुद नवजोत कौर ने एक प्रेस वार्ता में दी। गौरतलब है कि सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर अमृतसर पूर्वी (शहर) की विधानसभा सीट से विधायक हैं।
नवजोत कौर ने कहा कि सिद्धू पंजाब विधानसभा चुनाव लडेंगे और उनका क्षेत्र होगा अमृतसर पूर्वी। नवजोत ने बताया कि सिद्धू ही अमृतसर ईस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। मैं उन्हें असिस्ट करूंगी। कांग्रेस हाइकमान जल्द इस पर मुहर लगाएगी। आपको बता दें कि सिद्धू को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में घमासान चल रहा था।

Trending Videos
पहले से तय था सारा खेल!
ये कहना यहां गलत नहीं होगा कि यह खेल पहले से तय था क्योंकि डॉ. नवजोत कौर की स्थिति सर्वे में अच्छी नहीं है, हलके में उनका विरोध भी है। जिसके चलते कांग्रेस सिद्धू को वहां से लड़ाना चाहती है। उनके लड़ने से एंटी इन्कम्बेंसी फैक्टर उतना नहीं रहेगा।
इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान खुद पंजाब में पावर बैलेंस बनाना चाहती है। सिद्धू के पंजाब कांग्रेस की सियासत में आने से प्रदेश प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह पर दबाव रहेगा क्योंकि सिद्धू का कद भी है और वह बेदाग भी हैं। कैप्टन की तरह वह भी पार्टी का बड़ा चेहरा बन सकते हैं। इसी मकसद से पार्टी ने कैप्टन की मर्जी के खिलाफ मनप्रीत बादल को चुनाव मैदान में उतारा है।