फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Navjot Sidhu Tweet on Agriculture Ordinance and Farmers Protest

सिद्धू का ट्वीट- सरकारें तमाम उमर यह भूल करती रहीं, धूल उनके चेहरे पर थी, आइना साफ करती रहीं

Fri, 18 Sep 2020 11:30 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Sep 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Navjot Sidhu Tweet on Agriculture Ordinance and Farmers Protest
नजवोत सिद्धू ने दी प्रतिक्रिया - फोटो : ट्विटर हैंडल

केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीन कृषि संबंधी विधेयक के विरोध में हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे के बाद खामोश बैठे पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने किसानों के पक्ष में एक ट्वीट किया है। सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए ट्वीट में कहा है कि ‘सरकारें तमाम उमर यह भूल करती रहीं, धूल उनके चेहरे पर थी, आइना साफ करती रहीं।’

विज्ञापन


नवजोत सिद्धू ने पंजाबी में ट्वीट कर किसानों के संघर्ष पर कहा कि ‘किसान पंजाब की रूह, शरीर के घाव भर जाते हैं, आत्मा पर वार, पर हमारे अस्तित्व पर हमला सहन नहीं। जंग की तूती बोलती है-इंकलाब जिंदाबाद, पंजाब, पंजाबियत व हर पंजाबी किसानों के साथ।’ इस ट्वीट के साथ सिद्धू ने पंजाब का नक्शा व दो किसानों की फोटो भी लगाई है। 
विज्ञापन


महीनों से चुप बैठे सिद्धू के बारे में चर्चा थी कि वह भाजपा में वापसी कर सकते हैं। चार दिन पहले नवजोत सिद्धू कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ दिल्ली में बैठक कर आए हैं। इस बैठक में सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ पैदा मतभेदों के बारे में हरीश रावत से खुलकर बातचीत की थी। बैठक के बाद रावत ने कहा था कि नवजोत सिद्धू कांग्रेस के लिए एक एसेट्स यानि संपत्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धू बीते कई हफ्तों से पटियाला स्थित अपने निवास स्थान पर हैं। उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी पटियाला में हैं। अमृतसर स्थित उनके निवास स्थान पर केवल दफ्तर में काम करने वाले व सुरक्षा कर्मचारी ही हैं। किसानों के पक्ष में किए गए ट्वीट के बाद क्या सिद्धू किसानों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे, इस पर उनकी सियासी सक्रियता तय होगी।


बता दें कि सिद्धू ने पंजाब के लोगों के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए यू-ट्यूब चैनल ‘जित्तेगा पंजाब’ भी शुरू किया था। इस चैनल के माध्यम से सिद्धू ने पांच वीडियो के माध्यम से प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव करने के दावे भी किए थे। यह चैनल भी महीनों से चुप था।


किसान पंजाब की आत्मा,
शरीर के घाव भरत जाते हैं,
लेकिन आत्मा पर वार,
हमारे अस्तित्व पर हमला बर्दाश्त नहीं।
युद्ध का बिगुल बजाया - इंकलाब जिंदाबाद,
पंजाब, पंजाबियत और हर पंजाबी किसान के साथ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed