फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot sidhu targets on PM Modi in Barnala of Punjab

नवजोत सिद्धू का पीएम पर निशाना, कहा- मोदी जाने वाले हैं और राहुल आने वाले हैं

Tue, 15 Jan 2019 07:52 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jan 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Navjot sidhu targets on PM Modi in Barnala of Punjab
नवजोत सिद्धू

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने मंगलवार को कहा कि करतारपुर साहिब का रास्ता करोड़ों लोगों की अरदास से खुल रहा है और लोगों की यह भी पता है कि इस रास्ते को खुलवाने के लिए किसने अहम रोल अदा किया। कॉरिडोर को लेकर की जा रही करोड़ों अरदास का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नही ले सकते हैं।

विज्ञापन


वैसे भी इस पर राजनीति नही करनी चाहिए, बादल और मोदी हमेशा धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं। सिद्धू बरनाला के हलका इंचार्ज केवल सिंह ढिल्लों के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


सिद्धू ने कहा कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर का काम जल्द शुरू होगा। जमीन खरीद ली गई है। सिद्धू ने कहा कि जो भी करतारपुर रास्ते का विरोध करेगा ,वह बर्बाद हो जाएगा। आगामी लोकसभा चुनावों पर सिद्धू ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व राहुल गांधी उनकी जहां भी ड्यूटी लगाएंगे, वह पूरी तनदेही से निभाएंगे, क्योंकि उन्होंने खुद को पंजाब के लोगों के समर्पित कर दिया है और वह सूबे को फिर से महाराजा रणजीत सिंह वाला पंजाब बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


  वैसे भी उनको राहुल गांधी ने हमेशा बहुत बड़ा सम्मान दिया है, जितना वह सोच भी नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि वह मोदी को मात देकर तीन राज्य जिताकर आए हैं। सिद्धू ने कहा कि पहले सुखबीर बादल बडे़ बडे़ गप मारते थे और अब मोदी जुमले से बात चलाना चाहते हैं। देश की जनता के सामने सच्चाई आ गई है, इसलिए मोदी जाने वाले हैं और राहुल आने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed