{"_id":"e2f7ed3df520b2c2e5dd8be8416abf74","slug":"navjot-sidhu-not-invited-in-narendra-modi-rally-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की रैली में सिद्धू को न्योता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी की रैली में सिद्धू को न्योता नहीं
डिजिटल टीम/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी के स्टार कंपनेर रहे अमृतसर के भाजपा सांसद नवजोत सिंह सिद्धू को जगरांव में होने नरेंद्र मोदी की रैली के लिए न्योता नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान सिद्धू ने कहा कि उन्हें रैली में नहीं बुलाया गया है इसलिए वे जाएंगे भी नहीं।
प्रदेश भाजपा के मनमुटाव के बीच उनके पार्टी छोड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए सिद्धू ने कहा कि वे किसी अन्य पार्टी से नहीं जुड़ सकते।
उन्होंने कहा कि वे सिर्फ और सिर्फ भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगे। अगर पार्टी हाईकमान अमृतसर से किसी और को भी टिकट देगा तब भी उन्हें इसका कोई मलाल नहीं होगा।
विज्ञापन
अमृतसर के विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की भाजपा-शिअद गठबंधन के खिलाफ ही विद्रोह का बिगुल बजा देने वाले सिद्धू ने कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं कि वह किसी अन्य पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसा कुछ नहीं है। वह भाजपा के सिपाही हैं और भाजपा में ही रहकर पार्टी की सेवा करेंगे। सिद्धू ने कहा कि उन्होंने अमृतसर की सीट तीन बार पार्टी को जीत कर दी है। अगर पार्टी उन्हें चौथी बार भी अमृतसर से चुनाव मैदान में उतारती है तो वह जरूर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन उन्हें पार्टी का टिकट नहीं मिला तो भी वे पार्टी के साथ जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि जगरांव में रैली के लिए उन्हें पार्टी की ओर से आमंत्रण नहीं मिला है।