फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu demands to Release Priyanka Gandhi Vadra and arrest of Lakhimpur Kheri violence accused

बिफरे सिद्धू: प्रियंका गांधी को रिहा करने और आरोपी को जेल नहीं भेजने पर लखीमपुर खीरी कूच करने की दी चेतावनी

Tue, 05 Oct 2021 04:52 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 05 Oct 2021 04:52 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र ढिल्लों समेत कई कांग्रेसी विधायकों ने सोमवार सुबह पंजाब राजभवन के बाहर धरना दिया था।

विज्ञापन
Navjot Sidhu demands to Release Priyanka Gandhi Vadra and arrest of Lakhimpur Kheri violence accused
Navjot Singh Sidhu - फोटो : file photo

विस्तार

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर चेतावनी दी है कि अगर कल तक, किसानों की नृशंस हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और हमारी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को रिहा नहीं किया गया तो पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी की ओर मार्च करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष वीरेंद्र ढिल्लों समेत कई कांग्रेसी विधायकों ने सोमवार सुबह पंजाब राजभवन के बाहर धरना दिया था। करीब एक घंटा चले इस धरने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सिद्धू और उनके साथ धरना दे रहे अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार सुबह सिद्धू, ढिल्लों और अन्य विधायक राजभवन के बाहर पहुंचे और उन्होंने लखीमपुर में किसानों की हत्याओं के विरोध में योगी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद सभी नेता राज भवन के सामने धरने पर बैठ गए। उनकी मांग थी कि किसानों की हत्याओं में दोषी केंद्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार किया जाए। 


इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से हाल ही में दिए गए भड़काऊ बयानों का हवाला देते हुए उनकी भी गिरफ्तारी की मांग की। चंडीगढ़ पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के बाद नवजोत सिद्धू ने प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा गिरफ्तारी से संबंधित एक वीडियो भी ट्वीट किया। सिद्धू में लिखा - 'हिम्मत तेरा नाम है प्रियंका गांधी।'   

सीएम का राजस्थान दौरा रद्द
लखीमपुर खीरी की घटना के कारण पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सरकारी आवास पर चन्नी के लिए लंच का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान पंजाब और राजस्थान के बीच चल रहे विवादों पर चर्चा की जानी थी। अगले कार्यक्रम के लिए अभी तिथि तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed