फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Navjot Sidhu comments on Deputy CM Sukhjinder Randhawa on Drugs Case

अब रंधावा पर भड़के नवजोत सिद्धू: नशे के मामले में हाईकोर्ट से गुहार क्यों...रिपोर्ट खोलें और कार्रवाई करें

Sun, 28 Nov 2021 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 28 Nov 2021 04:26 PM IST
सार

नवजोत सिद्धू ने अपने ट्वीट के साथ हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भी अपलोड की जिसके जरिए दावा किया कि हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार उसे सौंपी रिपोर्ट पर एक्शन ले। 

विज्ञापन
Navjot Sidhu comments on Deputy CM Sukhjinder Randhawa on Drugs Case
नवजोत सिद्धू और सुखजिंदर रंधावा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने ड्रग्स मामले में सप्लायरों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई में की गई देरी की जांच करवाने का फैसला किया है। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इसके बाद नशे के मुद्दे पर लगातार अपनी ही सरकार पर हमलावर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू ने रंधावा पर टिप्प्णी की है। सिद्धू ने ट्वीट किया कि नशे के मामले में हाईकोर्ट में गुहार लगाने का क्या मतलब है। जब कोर्ट निर्देश दे चुका है कि आप रिपोर्ट खोलें। अगर रिपोर्ट में कुछ नहीं है तो कैप्टन अमरिंदर सिंह से जवाबदेही हो और अगर नहीं है तो फिर तुरंत कार्रवाई की जाए। सिद्धू ने इस ट्वीट के साथ हाईकोर्ट के आदेश की कॉपी भी अपलोड की जिसके जरिए दावा किया कि हाईकोर्ट ने कहा है कि सरकार उसे सौंपी रिपोर्ट पर एक्शन ले। 

विज्ञापन


तीन सदस्यीय कमेटी का अध्यक्ष मुख्य सचिव को बनाया गया है। कमेटी को सात दिन में जांच कर रिपोर्ट देनी होगी। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शनिवार की रात को ड्रग्स मामले को लेकर सूबे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उपमुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (गृह) और डीजीपी को यह पता लगाने के लिए कहा है कि क्या ड्रग्स पर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने सील बंद रिपोर्ट उच्च न्यायालय में देकर कार्रवाई में जानबूझकर देरी की है। 
विज्ञापन


रंधावा ने कहा है कि कमेटी चार सूत्रीय एजेंडे को लेकर जांच करेगी। जांच में यह भी शामिल है कि एसटीएफ को काम करने में बाधाएं डाली जा रही हैं। जिसका उल्लेख उच्च न्यायालय को सौंपी गई सीलबंद रिपोर्ट में किया गया है। साथ ही पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में दर्ज मामलों में कुछ राजनेताओं के नाम सामने भी सामने आए थे, जिनकी जांच में एसटीएफ ने ढिलाई बरती, इस पर भी इन्वेस्टिगेशन किया जाएगा। महाधिवक्ता का कार्यालय मामलों को आगे बढ़ाने में ढिलाई क्यों बरत रहा था, इसे भी जांच के अंतिम बिंदु में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिअद चलाने जा रही जेल भरो आंदोलन
शिअद ने सरकार के खिलाफ ड्रग मामलों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इसके विरोध में प्रदेश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। जिसकी शुरुआत शिअद की ओर से शनिवार को चंडीगढ़ से की गई है।


कमेटी के गठन पर आप ने बोला हमला
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा गठित नए पैनल को पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला कदम बताया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की तस्करी मामले में बदनाम बड़ी मछलियों को बचाने के लिए रंधावा कैप्टन अमरिंदर सिंह के नक्शे कदम पर चल रहे हैं, ताकि मामले को 2022 के चुनाव तक टाला जा सके। सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि अदालतों को मामले की सच्चाई साबित करनी होगी। बादल परिवार को अदालत में मुकद्दमों का सामना करना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed