Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nature's feelings, emotions and thoughts depicted in paintings

Chandigarh News: चित्रों में उकेरे प्रकृति के भाव, संवेदनाएं और विचार

Wed, 17 Dec 2025 01:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Nature's feelings, emotions and thoughts depicted in paintings
चंडीगढ़। सेक्टर 10 के गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में मंगलवार को भरतीय और कोरिया के कलाकारों की कला प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर की कला प्रदर्शनी है। यह आयोजन चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से और विजुअल मीडिया नई दिल्ली के सहयोग से हुआ।
विज्ञापन

इस कला प्रदर्शनी में पूरे भारत से 19, चंडीगढ़ से 24 और कोरिया के 16 कलाकारों की कला प्रदर्शनी लगी है। कला प्रदर्शनी में कलाकारों ने प्रकृति, संवेदनाएं और विचार पर पेंटिंग बनाई है। प्रदर्शनी में मूर्तिकला से जुड़ी कृतियां भी हैं। यह प्रदर्शनी 21 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे के बीच देखी जा सकेगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ ललित कला अकादमी के चेयरमेन भीम मल्होत्रा ने बताया कि एक ही छत के नीचे बड़े कलाकारों की कलाकृतियां हैं। कलाकारों में निरेनसेन गुप्ता, विद्या सागर उपाध्याय, सबिया खान, शोबिन भट्टाचार्जी, कालीचरण गुप्ता और नीलाद्री पॉल प्रमुख हैं। चंडीगढ़ से मदन लाल, महेश प्रजापति, आराधना टंडन, गुरुमीत गोल्डी, विशाल भटनागर और युवा कलाकारों में कुलदीप सिंह, सोनम जैन, राहुल धीमान और रश्मिता कनौजिया हैं। कोरिया से सेउंग यून ली, जोंग सोन चोई, हा सून शिन और सू जंग मिन सहित अन्य कलाकारों की कला कृतियां प्रदर्शित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed