{"_id":"59c0fad04f1c1b8e688b54c5","slug":"national-swimmer-chahat-left-chandigarh-joined-punjab-team-for-govt-job","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाली तैराक ने चंडीगढ़ को छोड़ पंजाब का हाथ थामा, क्यों?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाली तैराक ने चंडीगढ़ को छोड़ पंजाब का हाथ थामा, क्यों?
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 19 Sep 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाली तैरा चाहत अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय रिकार्ड तोड़कर नया इतिहास रचने वाली चंडीगढ़ की एकमात्र तैराक चाहत अरोड़ा ने अब पंजाब का दामन थाम लिया है। इसके पीछे बड़ी वजह पता चली। यूटी की खेल नीति अब तक न बन पाने और विभाग की ओर से इस पर विचार न किए जाने से नाराज चाहत ने अब पंजाब की ओर से खेलने का फैसला किया है। यूटी में खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे में सरकारी नौकरी देने का प्रावधान नहीं है। जबकि पंजाब और हरियाणा में सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रावधान है।
इसका ताजा उदाहरण महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में अहम भूमिका निभानेवाली हरमनप्रीत कौर का है। पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत को स्पोर्ट्स कोटे के तहत पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी है। लेकिन यूटी प्रशासन ने अब तक इस तरह की कोई पॉलिसी नहीं बना पाया है, जिसके तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को शहर में स्पोर्ट्स कोटे के तहत सरकारी नौकरी मिल सके।
चाहत अरोड़ा दिल्ली में आयोजित कैंप में अभ्यास कर रही हैं। वह 21 से 24 सितंबर तक तुर्कमेनिस्तान में आयोजित होने वाले एशियन इंडोर चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगी। वह भारतीय स्वीमिंग टीम की महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। चाहत के अभिभावकों ने भी यूटी प्रशासन की ओर से स्पोर्ट्स पॉलिसी न बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिस तरह हमारी बेटी ने कड़ा फैसला लिया है। भविष्य में कई और खिलाड़ी भी इस तरह का निर्णय ले सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसा तोड़ा राष्ट्रीय रिकार्ड
पुणे में एशियन चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया में के लिए ट्रायल में 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक का रिकॉर्ड टूटा। देश के टॉप रैंकिंग खिलाड़ियों के बीच चाहत ने सबसे बेहतरीन 1.16.05 का समय निकालते हुए नया मुकाम हासिल कर राष्ट्रीय रिकार्ड बना डाला। इससे पहले 2015 में तमिलनाडु की जे. जेद्रा के नाम 1.16.25 का रिकार्ड रहा। इस प्रदर्शन ने वहां उपस्थित नेशनल सेलेक्टर्स को भी चौंका दिया था।
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं मेडल
एमसीएम डीएवी कॉलेज की फाइनल वर्ष की छात्रा चाहत अरोड़ा ने इस महीने उजबेकिस्तान में आयोजित एशियन स्वीमिंग चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता। वह स्कूल लेवल पर वर्ल्ड स्कूल गेम्स के लिए चयनित हो चुकी हैं। नेशनल लेवल पर देश में तैराकी के विभिन्न मुकाबलों जिनमें 50 मीटर और 100 मीटर में ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में कई गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल जीत चुकी हैं।
स्पोर्ट्स पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जल्द ही इसके बनने की उम्मीद है। इसके बाद सिटी के खिलाड़ियों को वे सारी सुविधाएं मिल सकेंगी, जो पड़ोसी राज्यों में दी जा रही हैं।
- डॉ. महेंद्र सिंह, ज्वाइंट स्पोर्ट्स डायरेक्टर, स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट, चंडीगढ़