फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National Safety Week concludes at CPDL; Mayor stresses on safe work culture

Chandigarh News: सीपीडीएल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन, मेयर ने सुरक्षित कार्य संस्कृति पर दिया जोर

Wed, 11 Mar 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
National Safety Week concludes at CPDL; Mayor stresses on safe work culture
विज्ञापन


चंडीगढ़। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) की ओर से मनाए गए 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का समापन मंगलवार को सेक्टर 10 स्थित गवर्नमेंट आर्ट्स म्यूजियम में कार्यक्रम के साथ हुआ। इस मौके पर शहर के मेयर सौरभ जोशी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 3 मार्च से 10 मार्च तक मनाया गया। इस दौरान कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस साल का विषय था लोगों को जोड़ें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं ताकि सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सके।
विज्ञापन


सप्ताह भर सीपीडीएल की ओर से कई गतिविधियां करवाई गईं। इनमें फर्स्ट एड और सीपीआर प्रशिक्षण सत्र शामिल रहे, जिनमें लोगों को आपात स्थिति में जीवन बचाने के जरूरी तरीके सिखाए गए। इसके अलावा शहर के अलग अलग स्थानों पर बिजली से जुड़ी सुरक्षा को लेकर नुक्कड़ नाटक भी किए गए, ताकि लोगों को सुरक्षित तरीके से बिजली के उपयोग के बारे में जानकारी मिल सके। समापन समारोह में मेयर सौरभ जोशी ने सीपीडीएल के प्रयासों की सराहना की और कहा कि हर कार्यस्थल पर सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सीपीडीएल ने आगे भी सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article