{"_id":"645ca38ac6e996cded0419ef","slug":"national-legislature-conference-will-be-held-in-mumbai-from-june-15-17-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई में होगा राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन: 15 से 17 जून तक 4000 जनप्रतिनिधि करेंगे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई में होगा राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन: 15 से 17 जून तक 4000 जनप्रतिनिधि करेंगे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 01:43 PM IST
सार
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि तीन राज्यों के स्पीकर और विधायक संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। ये नई युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक दिन है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश विधानसभा स्पीकर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। हरियाणा विधान सभा सचिवालय की ओर से गुरुवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 3 स्थित हरियाणा निवास में राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के तहत एक पत्रकारवार्ता में ये जानकारी दी गई। इस पत्रकारवार्ता में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया और राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन के संयोजक राहुल मौजूद रहे।
विज्ञापन
ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि तीन राज्यों के स्पीकर और विधायक संयुक्त कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। मुंबई में 15, 16 और 17 जून को राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होगा। ये नई युवा पीढ़ी के लिए ऐतिहासिक दिन है। इसमें सभी राज्यों के विधायक एक छत के नीचे इकट्ठे होंगे। जनता के चुने करीब 4000 प्रतिनिधि लोगों और देश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
युवा पीढ़ी को होगा फायदा
पंजाब विधानसभा सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए एक ही रास्ता है कि इस तरह के सम्मेलन हो। राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन होना बहुत बड़ी बात है। मुझे तो अभी भी ये सपना लग रहा है। इस तरह के सम्मेलन से अपने विचार व्यक्त करने का मौका मिलेगा। हमारे युवा काफी उदासीन हैं, उन्हें देश के संविधान और राजनीति का ज्ञान नहीं है। इस तरह के सम्मेलन देश के लिए बड़ा अध्याय होगा। इससे हमारी युवा पीढ़ी को फायदा होगा।
विज्ञापन
हमारी विचारधारा अलग हो, देश को आगे एक साथ ले जाना है
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अध्यक्षों के सम्मेलन होते हैं लेकिन पहली बार हो रहा है कि देश में विधायकों का राष्ट्रीय सम्मेलन होने जा रहा है। सारे राष्ट्र के चुने प्रतिनिधि किन मुद्दों पर क्या सोच रखते हैं, कैसे विधायक बने, कैसे देश से जुड़े मुद्दों को निवारण किया जा सके उनके लिए इस तरह के आयोजन की आवश्यकता है अब इस मंच की शुरुआत हो चुकी है। ये आगे बढ़ते रहना चाहिए। चाहे हम विभिन्न दलों से हों हमारी विचारधारा अलग हो लेकिन सब एक देश के हैं। हमें इकट्ठे होकर देश को आगे ले जाना है।