{"_id":"641fb7e655c8457f6f06b2ac","slug":"national-highway-authority-increase-prices-of-all-tolls-passing-through-punjab-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में NH पर सफर मंहगा: टोल दरों में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी, 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में NH पर सफर मंहगा: टोल दरों में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी, 31 मार्च रात 12 बजे से लागू होंगी नई दरें
Sun, 26 Mar 2023 08:41 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sun, 26 Mar 2023 08:41 AM IST
सार
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपये की जगह 195 रुपये अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए जो फीस पहले 385 रुपये वसूली जाती थी, उसके अब 405 रुपये लिए जाएंगे। कॉमर्शियल व्हीकल के लिए अब 420 रुपये की जगह 440 रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
टोल टैक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर अब सफर करने के लिए लोगों को अपनी जेब और ढीली करनी पडे़गी। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने अपने सभी टोल के दाम बढ़ाने की तैयारी की है। रेट में 5 से 10 रुपये का इजाफा किया जा रहा है। नई दरें 31 मार्च रात 12 बजे के बाद से लागू हो जाएंगी।
पंजाब एक महत्वपूर्ण राज्य है। यहां पर कई ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थल है। इसके अलावा कई राज्यों का ट्रैफिक यहां से गुजरता है। ऐसे में इससे पंजाब के साथ कई अन्य राज्यों के लोग भी प्रभावित होंगे। नेशनल हाईवे पर जिन टोल बूथ पर पहले छोटे वाहनों का टैक्स 100 रुपये था, वह अब 105 रुपये कर दिया जाएगा। जबकि बड़े वाहनों के लिए 210 रुपये की जगह 220 रुपये देने होंगे।
यह भी पढ़ें: Amritpal: पंजाबियों के लिए खालिस्तान मांगने वाला खुद जाना चाहता था कनाडा, सामने आई एक और हकीकत
विज्ञापन
इस कड़ी में अगर लुधियाना-जगराओं रोड पर बने चौकीमान टोल प्लाजा, लुधियाना साउथ सिटी-लाडोवाल बाइपास टोल प्लाजा के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर 5, बठिंडा-अमृतसर मार्ग पर 3, बठिंडा-मालोट रोड पर 1 टोल प्लाजा, डेराबस्सी टोल प्लाजा, जीकरपुर टोल प्लाजा सहित पंजाब के अन्य टोल प्लाजा पर बढ़ी दरों से टोल टैक्स का भुगतान करना होगा। जहां कार और जीप के पहले आपको 115 रुपये अदा करने पड़ते थे, वहीं अब इसके 120 रुपये देने होंगे।
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपये की जगह 195 रुपये अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए जो फीस पहले 385 रुपये वसूली जाती थी, उसके अब 405 रुपये लिए जाएंगे। कॉमर्शियल व्हीकल के लिए अब 420 रुपये की जगह 440 रुपये देने पड़ेंगे। इसके अलावा हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के अब 605 रुपये की जगह 635 रुपये देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए अब 735 रुपये की जगह 770 रुपये देने होंगे। लुधियाना निवासी अमरजीत सिंह का कहना है कि टोल के दाम बढ़ाना उचित नहीं है।