{"_id":"6265ba2af4375cc51d4d04f5191e8549","slug":"national-flag-insult-case-notice-to-kejriwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर केजरीवाल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर केजरीवाल को नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Feb 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट दलीप महाजन ने मोहाली निवासी एडवोकेट मनदीप कौर की तरफ से सोमवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से हुई चूक के लिए नोटिस मिलने के 24 घंटे के अंदर तिरंगा के अपमान के लिए माफी मांगने को कहा है।
दरअसल, आम आदमी पार्टी की झाड़ू यात्रा के समापन पर शनिवार दोपहर निकाली गई रैली के दौरान एक ही कार की दो खिड़कियों से झाड़ू और राष्ट्रीय ध्वज लहराए जा रहे थे।
विज्ञापन
तेज हवा के झोंके की वजह से कई बार राष्ट्रीय ध्वज से झाड़ू टच करती रही। इसके अलावा तिरंगे को कार की बायीं ओर लगाया गया था, जो कानून के खिलाफ है।
लेकिन, रैली के जोश में किसी का इस तरफ ध्यान नहीं गया। अमर उजाला ने इस खबर को 23 फरवरी के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।