{"_id":"63e5f1033a1c51f7f103d082","slug":"national-doping-agency-imposed-four-year-ban-on-chandigarh-weightlifter-virjit-kaur-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: नाडा ने वेटलिफ्टर वीरजीत पर लगाया चार साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट रिपोर्ट मिली थी पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: नाडा ने वेटलिफ्टर वीरजीत पर लगाया चार साल का प्रतिबंध, डोप टेस्ट रिपोर्ट मिली थी पॉजिटिव
Fri, 10 Feb 2023 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:55 PM IST
सार
पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में हुए गुजरात राष्ट्रीय खेलों की 55 किलो भार वर्ग में वीरजीत ने रजत पदक जीता था। खेलों के दौरान डोप टेस्ट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आई, जिसके ए और बी सैंपल टेस्ट लिए गए थे। प्रतिबंध लगने से अब वीरजीत कौर के पदक और सर्टिफिकेट छिन भी सकते हैं।
विज्ञापन
वीरजीत कौर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
नेशनल डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने चंडीगढ़ की वेटलिफ्टर वीरजीत कौर पर चार वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में नाडा ने चंडीगढ़ वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन को सूचना दे दी है। वीरजीत कौर के पदक भी छीने जा सकते हैं। इस बात की पुष्टि करते हुए एसोसिएशन के सचिव कमलदीप सिंह ने कहा कि उन्हें नाडा की ओर से मेल मिल गई है, जिसमें प्रतिबंध लगाने की बात कही गई है।
सचिव ने कहा कि हम अपने खिलाड़ियों को समय समय पर जागरूक करते रहते हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। इस मसले को लेकर खिलाड़ियों को जागरूक भी किया जाएगा ताकि शहर की छवि को नुकसान पहुंचने से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों इंडिया के दौरान नाडा जागरूक अभियान चला रही है।
55 किलो भार वर्ग में वीरजीत ने जीता था रजत पदक
पिछले साल सितंबर-अक्तूबर में हुए गुजरात राष्ट्रीय खेलों की 55 किलो भार वर्ग में वीरजीत ने रजत पदक जीता था। खेलों के दौरान डोप टेस्ट की रिपोर्ट में वह पॉजिटिव आई, जिसके ए और बी सैंपल टेस्ट लिए गए थे। प्रतिबंध लगने से अब वीरजीत कौर के पदक और सर्टिफिकेट छिन भी सकते हैं। इससे पहले पैनल के समक्ष खिलाड़ी को अपनी सफाई देने का मौका मिलता है कि नहीं इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं है। मौका मिलने पर वेटलिफ्टर को पैनल को अपने तर्कों से संतुष्ट करना होगा, बल्कि वेटलिफ्टर को अपने स्तर पर भी इस फैसले को चुनौती देनी होगी। इसके लिए उसे अपने स्तर पर फिर से टेस्ट कराना होगा।
विज्ञापन
पदक तालिका हो सकती है प्रभावित
गुजरात राष्ट्रीय खेलों में चंडीगढ़ के दल ने तीन स्वर्ण सहित चार चार रजत कांस्य सहित कुल 11 पदक जीते थे। इस प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ 19वें पायदान पर रहा था। वेटलिफ्टिंग पर प्रतिबंध से पदक तालिका भी प्रभावित होने की आशंका बन गई है। किसी भी टीम के पास इससे ज्यादा पदक हुए तो वह तालिका में एक पायदान ऊपर आ जाएगी।