{"_id":"5744a4434f1c1b75626908b9","slug":"national-coordinator-of-aap-and-delhi-cm-s-kejriwal-will-meet-saint-dnderianwale","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत ढडरियांवाले से आज मिलने आएंगे केजरीवाल, गरमाई सियासत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ढडरियांवाले से आज मिलने आएंगे केजरीवाल, गरमाई सियासत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
संत रणजीत सिंह ढडरियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले पर कातिलाना हमले के बाद सभी सियासी पार्टियों का रुख उनकी तरफ रहा है। इसी कड़ी में अब आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल संत ढडरियांवाले से मिलने आएंगे।
विज्ञापन
केजरीवाल बुधवार सुबह 11 बजे पटियाला-संगरूर हाईवे स्थित गुरुद्वारा परमेश्वर द्वार पहुंचेंगे। संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले से मुलाकात के बाद केजरीवाल मीडिया से भी मुखातिब होंगे। माना जा रहा है कि वह पंजाब की बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोलेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 17 मई को लुधियाना में संत रणजीत सिंह पर कुछ लोगों ने कातिलाना हमला किया था। इसमें संत भूपिंदर सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद से ही पंजाब के दिग्गज राजनेता लगातार संत रणजीत सिंह से मिलने जा रहे हैं। हाल ही में सीएम प्रकाश सिंह बादल और डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने ढडरियांवाले से मुलाकात की थी। इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील जाखड़ और सुखजिंदर रंधावा उनसे मिलने पहुंचे थे।
विज्ञापन
सीएलपी लीडर चरनजीत सिंह चन्नी और पूर्व सीएम रजिंदर कौर भट्ठल भी उनसे मिलने जा चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश प्रधान विजय सांपला ने भी संत रणजीत सिंह से मुलाकात करके घटना पर दुख जताया है जबकि, आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह और राज्य संयोजक सुच्चा सिंह छोटेपुर ने भी संत रणजीत सिंह से घटना के बाद मुलाकात की है।