फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   National bird found dead in Phase-2, stray dogs hunted

Chandigarh News: फेज-2 में मृत मिला राष्ट्रीय पक्षी, आवारा कुत्तों ने बनाया शिकार

Fri, 05 May 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
National bird found dead in Phase-2, stray dogs hunted
मोहाली। फेज-2 मार्केट के शोरूम नंबर 39-40 के पीछे रास्ते में राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला है। मार्केट के व्यापारियों ने इसकी सूचना समाजसेवी राजा कंवरजोत सिंह को दी। इसके बाद उन्होंने वन विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे पोस्टमॉर्टम के लिए ले गई। रिपोर्ट में मौत का कारण कुत्तों द्वारा काटा जाना बताया जा रहा है। फिलहाल राष्ट्रीय पक्षी का राष्ट्रीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले सात फरवरी को फेज-3ए में कोठी नंबर-97 के सामने से भी मृतक मोर मिला था। तब भी मौत का कारण आवारा कुत्तों द्वारा नोचना ही बताया गया था। गौरतलब है कि पिछले तीन महीने में मोर का यह दूसरा शव मिला है।
विज्ञापन



क्यों किया जाता है मोर का अंतिम संस्कार ?
राष्ट्रीय पक्षी मोर का अंतिम संस्कार इसलिए किया जाता है ताकि कोई उसके शरीर का गलत इस्तेमाल न कर सके। पंख रखना और बेचना दोनों गैरकानूनी है। ऐसा करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाती है। तफ्तीश में उसे बताना पड़ेगा कि वह इसे कहां से लाया। आरोप सही पाए जाने पर सात साल का कारावास और अर्थदंड का प्रावधान है। यह गैरजमानती अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed