फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Natak, Drama, Play at Tagore Theatre, Chandigarh

'मुंबई आकर पता चला क्यों कहते हैं इसे जान'

Sun, 15 Jun 2014 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 Jun 2014 01:16 PM IST
विज्ञापन
Natak, Drama, Play at Tagore Theatre, Chandigarh

फिल्म उद्योग में अपनी पहचान बनाने मुंबई आए पांच युवकों की जिंदगी पर आधारित एकजुट प्रोडक्शन कंपनी के नाटक ‘ये है बॉम्बे मेरी जान’ को शनिवार शाम टैगोर थिएटर में प्रस्तुत किया गया।

विज्ञापन


नाटक का आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर, हरियाणा ने किया। नादिरा जहीर बब्बर द्वारा लिखित और निर्देशित इस नाटक का शहर में यह दूसरा शो था। करीब 2 घंटे 10 मिनट की अवधि के इस नाटक के दौरान बीच में एक अंतराल भी लिया गया।
विज्ञापन


नाटक शुरू होता है देश के विभिन्न हिस्सों में बैठे पांच युवकों की जिंदगी से, जो सपनों के शहर मुंबई में आकर फिल्म इंडस्ट्री में कुछ करना चाहते हैं। मुंबई आकर जो पहली सच्चाई से वे वाकिफ होते हैं वह है रहने का ठिकाना। पैसों की तंगी सभी को है इसलिए वह सभी एक कमरे में रहने की ठानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान मालकिन एक कैथोलिक है जिसका पति शराबी है और अक्सर उसे गाली गलौच करता है। मकान मालकिन ने अपने घर के अन्य हिस्सों में कई धर्मों के लोगों को किराए पर कमरे दे रखे हैं। युवक मुंबई आकर यह देख कर हैरान हो जाते हैं कि किस तरह से विभिन्न धर्म के लोग आपस में प्यार और जरूरत के वक्त एक दूसरे के काम आते हैं।


इससे प्रेरणा लेकर वह भी संघर्ष के दिनों में अलग अलग राज्यों के होने पर भी एक दूसरे की मदद करते हैं। नाटक के अंत में युवक अंत में कुछ बनने की चाह में कड़ी मेहनत करते हैं और समझ जाते है कि क्यों मुंबई को जान कहते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed