फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nari Shakti Bill Women Involvement in punjab Politics Will Increase After Women Reservation Bill Passed

महिला आरक्षण विधेयक: कानून बना तो पंजाब से छह महिलाओं का संसद पहुंचना तय, विधानसभा में भी 39 को मिलेगा टिकट

Wed, 20 Sep 2023 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 20 Sep 2023 12:05 PM IST
सार

महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का नियम विधानसभा चुनाव में भी लागू होगा, जिसके आधार पर पंजाब में सभी दलों को कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए 39 सीटों पर महिलाओं को टिकट देना होगा। 2022 विधानसभा चुनाव में सभी दलों के कुल 1304 प्रत्याशियों में केवल 93 महिला प्रत्याशी थीं, जो कुल प्रत्याशियों का 7.13 फीसदी बनता है।

विज्ञापन
Nari Shakti Bill Women Involvement in punjab Politics Will Increase After Women Reservation Bill Passed
पंजाब विधानसभा - फोटो : @PunjabGovtIndia

विस्तार

पंजाब से लोकसभा और राज्यसभा की कुल 20 में से 6 सीटों पर अब महिलाओं का संसद पहुंचना तय हो गया है। केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण संबंधी विधेयक पारित किए जाने के साथ ही पंजाब से लोकसभा की 13 में से 4 सीटें और राज्यसभा की 7 सीटों में से 2 सीटें महिलाओं के लिए पक्की हो गई हैं।
विज्ञापन


पंजाब में लोकसभा और राज्यसभा की सीटों पर फिलहाल महिलाओं की संख्या न के बराबर ही है। लोकसभा की 13 सीटों में से 7 कांग्रेसी सांसदों में केवल एक महिला सांसद परनीत कौर हैं जबकि 2 अकाली दल के सांसदों में एक महिला सांसद हरसिमरत कौर हैं। भाजपा के 2, आम आदमी पार्टी के एक और शिअद (अमृतसर) के एक सांसद पुरुष हैं। इनके अलावा राज्यसभा की सभी सात सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद हैं, जिनमें कोई महिला नहीं है। इन सीटों पर महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण के आधार पर लोकसभा में शेयर 4.29 फीसदी और राज्यसभा में 2.31 फीसदी बनता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भारत-कनाडा विवाद: जिस पवन राय को कनाडा सरकार ने देश से निकाला...पंजाब के धाकड़ आईपीएस में होती है उनकी गिनती
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का नियम विधानसभा चुनाव में भी लागू होगा, जिसके आधार पर पंजाब में सभी दलों को कुल 117 विधानसभा सीटों के लिए 39 सीटों पर महिलाओं को टिकट देना होगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में राज्य में सभी दलों के कुल 1304 प्रत्याशियों में केवल 93 महिला प्रत्याशी थीं, जो कुल प्रत्याशियों का 7.13 फीसदी बनता है। इनमें कांग्रेस ने 11, आप ने 12, शिअद ने 5, बसपा ने 1, एनडीए ने 9, किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 4, शिअद (अमृतसर) ने 4 और लोक इंसाफ पार्टी ने 1 महिला काे टिकट दिया था। कुल 93 महिला प्रत्याशियों में से केवल 9 महिला प्रत्याशी की जीतकर विधानसभा पहुंची हैं।



निगम, निकाय व पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी सीटें
पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार के समय 2017 में प्रस्ताव पारित करके महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी और निकाय, निगम व पंचायत चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था कर दी गई थी, जो अब आज तक लागू है। केंद्र के ताजा फैसले के बाद अब महिलाओं को विधानसभा और संसद में भी 33 फीसदी सीटें मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed