फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Narendra Modi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi Rally Live

मोदी, सोनिया, राहुल आज हरियाणा में, पढ़ें शेड्यूल

Sat, 11 Oct 2014 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 11 Oct 2014 12:37 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi Rally Live

भाजपा की शनिवार को सिरसा में होने वाली रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तरकश से बड़ा तीर चला सकते हैं। नरेंद्र मोदी आज सिरसा में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मोदी मंच से डेरा सच्चा सौदा को गंगा और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने के लिए आमंत्रित कर सकते हैं।

डेरा पहले ही गंगा व स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम चला चुका है। ऐसे में भाजपा सामाजिक मुद्दों के बहाने राजनीति की बिसात बिछा सकती है।

यदि भाजपा व डेरा सच्चा सौदा एक मंच पर आते हैं तो इससे कुछ जगह पर समीकरण बदल सकते हैं। इस वजह से सभी की निगाहें 11 अक्तूबर को सिरसा में होने वाली रैली पर लगी हुई हैं।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से लगातार डेरा सच्चा सौदा से नजदीकियां बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हरियाणा चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय दो बार डेरा प्रमुख से मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दो दिन पहले अमित शाह भी डेरे की राजनीतिक विंग के नुमाइंदों से मुलाकात कर चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा हर हाल में डेरे के लगभग 60 लाख श्रद्धालुओं को अपनी ओर करने के पूरे प्रयास करेंगी। डेरा भक्तों का लगभग 18 विधानसभा सीटों पर प्रभाव है।

ये रहेगा सोनिया और राहुल का शेड्यूल

Narendra Modi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi Rally Live

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा में 11 अक्तूबर को चुनाव प्रचार करेंगे। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी 11 अक्तूबर को भिवानी जिला के तोशाम में सुबह 11 बजें विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी, जबकि राहुल गांधी सिरसा के कालांवाली में दोपहर साढ़े 12 जनसभा को संबोधित करेंगे।

जनसभाओं को प्रदेश के मुयमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी व महासचिव शकील अहमद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के अलावा स्थानीय नेता भी सबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

एक अन्य बयान में प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर 10 अक्तूबर को सढ़ौरा, रादौर, थानेसर, हांसी, बल्लभगढ़ और फरीदाबाद एनआईटी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

डॉ तंवर सोनिया गांधी व राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभाओं की तैयारियों का जायजा लेने के लिए 10 अक्तूबर को तोशाम व कालांवाली का दौरा भी करेंगे।

ये दिग्गज भी करेंगे आज चुनाव प्रचार

Narendra Modi, Sonia Gandhi, Rahul Gandhi Rally Live

मुख्यमंत्री झज्जर और दीपेंद्र कलानौर में
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को झज्जर जिले के बादली हलके में मिड फील्ड स्कूल में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बाढड़ा अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

शाम 4.50 बजे सीएम बवानी खेड़ा बस स्टैंड के निकट चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद हिसार के बरवाला में जनसभा को संबोधित करेंगे। शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा कलानौर और महम में रोड शो करेंगे।

सिद्धू आज पंचकूला में
अमृतसर के पूर्व सांसद व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू़ शुक्रवार को पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में बरवाला के रत्तेवाली में जनसभा को संबोधित करेंगे।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू एक बेहतरीन प्रवक्ता और क्रिकेटर की जनसभा में हजारों लोगों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। सिद्धू पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन की जनता से अपील करेंगे।

राज बब्बर सिरसा में करेंगे रोड शो
कांग्रेस के स्टार प्रचार राज बब्बर शुक्रवार दोपहर सिरसा आएंगे। राज बब्बर कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। वे सिरसा में रोड शो करके नवीन केडिया को जिताने की लोगों से अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed