फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra modi sharmev jayate protest in Punjab

मोदी के 'श्रमेव जयते' का पंजाब में विरोध

Sat, 18 Oct 2014 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Oct 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
narendra modi sharmev jayate protest in Punjab

मोदी सरकार की ओर से घोषित किए गए श्रम सुधारों के विरोध में पंजाब की ट्रेड यूनियंस उठ खड़ी हुई हैं। माकपा, भाकपा, सीटू (सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन), एटक (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) की पंजाब इकाइयों ने इसके विरोध का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। यह प्रदर्शन एक से 30 नवंबर तक चलेंगे।

विज्ञापन


इनके कार्यकर्ता आगामी पांच दिसंबर को देशभर में होने वाले प्रदर्शनों में भी बढ़ चढ़ कर शिरकत करेंगे। इस दिन दिल्ली में होने वाले बड़े प्रदर्शन में प्रदेश से इन संगठनों के कार्यकर्ता भारी संख्या में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


एटक की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष और भाकपा पंजाब के सचिव बंत बराड़ के अनुसार, केंद्र सरकार का यह सुधार श्रमिकों का हित नहीं, बल्कि अहित करेंगे। इनसे उनके कल्याण की स्कीमों पर कुठाराघात होगा। 70 फीसदी श्रमिकों का नुकसान हो जाएगा। विभिन्न श्रम एक्टों में यह संशोधन श्रमिक विरोधी हैं। इसके खिलाफ हर मुकाम पर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 30 करोड़ श्रमिक नुकसान की स्थिति में

narendra modi sharmev jayate protest in Punjab

सीटू के प्रदेश महासचिव रघुनाथ सिंह ने कहा कि इस समय पूरे देश में 46 करोड़ श्रमिक हैं, जो केंद्र सरकार के इस फैसले से प्रभावित होंगे। नए संशोधनों से करीब 30 करोड़ श्रमिक नुकसान की स्थिति में पहुंच जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ प्रदेश स्तरीय धरने एक से 30 नवंबर तक चलेंगे। रघुनाथ सिंह ने कहा कि सरकार इंडस्ट्रियल डिसप्यूट एक्ट 1947, फैक्ट्री एक्ट 1948 और कांट्रेक्ट लेबर एक्ट 1970 में बदलाव करने जा रही है।

इससे सरकार से इजाजत लिए बगैर श्रमिकों की छंटनी की न्यूनतम सीमा में काफी इजाफा हो जाएगा, जो उनके लिए अहितकारी होगा। वह इसके खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेंगे और पांच दिसंबर को होनेवाले प्रदर्शन में पंजाब से भारी संख्या में लोग शामिल होंगे। माकपा की पंजाब इकाई के सचिव चरण सिंह विर्दी भी इन संशोधनों को श्रमिकों के खिलाफ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed