LIVE: ऐसा लगता हैं जैसे मैं घर आ गया हूं: मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श घोटाला किसने किया? रेल घोटाला किसने करवाया। वे भ्रष्टाचार से लड़ना ही नहीं चाहते, इसलिए उसे उम्मीदवार बनाया।
ये पाकिस्तानी सैनिक हमारे सैनिकों का सिर काट कर ले जाते हैं और फिर कुछ दिन बाद जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री हमारे देश आते हैं तो उनका स्वागत रेड कारपेट से होता है। उन्हें चिकन बिरयानी खिलाई जाती है तो क्या हमें ऐसी सरकार चाहिए?
जिस देश का जवान सुरक्षित नहीं, वह देश कैसे सुरक्षित होगा।
अपने पूरे भाषण में मोदी ने शहजादे शब्द का काफी इस्तेमाल किया। हालांकि इस बीच उन्होंने महात्मा गांधी का सपना पूरा करने की भी बात कही। वे कहते हैं कि महात्मा गांधी ने कहा था कि अब हम आजाद हो चुके हैं। अब कांग्रेस की जरूरत नहीं है इसलिए कांग्रेस का बिखेर दो। अब महात्मा गांधी जी के उस सपने को हम पूरा करेंगे।
मोदी दिन रात समस्या का हल खोजता है और कांग्रेस मोदी का हल खोज रही है।
अंत में मोदी ने ये कहा कि आपने 60 साल शासक देख लिए हैं अब 60 महीने इस सेवक को सेवा करने का मौका दें। ये भ्रष्टाचार का पवन यही रोक दे, इसे आगे न बढ़ने दें।
अपडेट: 07:03 बजे
मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि एक तरफ तो बंसल जी को मंत्रालय से हटाया गया और दूसरी तरफ उन्हें ही चंडीगढ़ से कांग्रेस का उम्मीदवार बना दिया गया, आखिर लोगों के साथ ये दगाबाजी क्यों?
क्या वन रैंक, वन पेंशन की मांग अभी उठी है। ये मांग सालों से चली आ रही है और मैने अपने गुजरात में महज तीन दिन में इस मांग को पूरा कर दिया था।
आज हर कोई अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देना चाहता है और अच्छी सरकार चाहता है।
हमें ये सोचने पर मजबूर कर दिया गया है कि भ्रष्टाचार से कभी पीछा नहीं छुटेगा और ऐसा कुछ नेताओं की बदौलत हुआ है।
अपडेट 06: 50 बजे
नरेंद्र मोदी ने संबोधन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि बहुत साल बाद मैं आपके बीच आया हूं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मैं अपने घर आ गया हूं।
गुजरात छोड़ने तक मेरी पालिटिकल शिक्षा कंप्लीट नहीं थी। यहां आकर पार्टी के कामकाज से मैंने बहुत कुछ सीखा।
अपडेट: 6:27 बजे
मंच पर उपस्थित सभी नेता खड़े हो चुके हैं। नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ की भाजपा प्रत्याशी किरण खेर से मिलते हुए। सभी नेता उनका अभिवादन कर रहे हैं।
अपडेट शामः 06:00 बजे
मंच पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर शब्दों के ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं।
नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर चंडीगढ़ की भाजपा प्रभारी आरती मेहरा, अध्यक्ष संजय टंडन, प्रत्याशी किरण खेर, हरमोहन धवन मौजूद हैं।
अपडेट 05:50 बजे
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सेक्टर-34 के रैली ग्राउंड में पहुंच चुके हैं। कुछ देर पहले ही उनका विमान चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर उतरा और उसके बाद वे सीधे सड़क मार्ग से रैली ग्राउंड पहुंचे। कुछ ही देर में मोदी मंच स्थल पर रैली को संबोधित करेंगे।
शनिवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी सेक्टर-34 के रैली ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे। पुलिस अधिकारियों ने भाजपा नेताओं से कहा है कि ग्राउंड के सामने कोई भी दुकान बंद नहीं करवाई जाएगी।
साथ ही फर्नीचर मार्केट के सामने वाली सड़क और ग्राउंड के दूसरी तरफ श्याम मॉल के सामने वाली रोड नरेंद्र मोदी के आने से एक घंटा पहले ही बंद की जाएगी। साथ ही सेक्टर-34-30 की विभाजक सड़क भी एक घंटा पहले ही बंद की जाएगी। ग्राउंड के एक तरफ दो पेट्रोल पंप हैं, जो मोदी के आने के दो घंटे पहले बंद किए जाएंगे।
ट्रिब्यून चौक पर लगेगा जाम
मोदी के काफिले के आने से पहले करीब 6 मिनट पहले सड़क आम लोगों के लिए आवाजाही के लिए बंद कर दी जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने लिया जायजा
रैली की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शुक्रवार को आईजी आरपी उपाध्याय, एसएसपी सुखचैन सिंह गिल और एसएसपी ट्रैफिक मनीष चौधरी ने रैली ग्राउंड का जायजा लिया।
शुक्रवार को पुलिस ने एयरपोर्ट से लेकर रैली ग्राउंड तक रिहर्सल की और एनएसजी की टीम भी मौके पर पहुंची। नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम शनिवार शाम 5 बजे है।
13 नेता बैठेंगे मंच पर
भाजपा की ओर से मोदी के साथ मंच पर बैठने के लिए पुलिस को 13 सीनियर नेताओं की सूची दी गई है। इसमें भाजपा उम्मीदवार किरण खेर, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, हरमोहन धवन, सत्यपाल जैन, अजय जमवाल, पार्टी प्रभारी आरती मेहता आदि हैं।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिल भाटिया का कहना है कि नरेंद्र मोदी की ओर से भी सख्त हिदायत आई है कि रैली के कारण किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। बाजार की कोई दुकान बंद नहीं होनी चाहिए।
ग्राउंड के पीछे के तरफ होगी पार्किंग
रैली की सुरक्षा के लिए दो हजार पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। साथ ही 15 डीएसपी और 40 इंस्पेक्टर भी तैनात रहेंगे। कोई भी दुकान बंद नहीं करवाई जाएगी।
मनीष चौधरी, एसएसपी ट्रैफिक
मोदी की रैली पर मौसम का खतरा नहीं
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद शुक्रवार को दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को बारिश की संभावना नहीं है। पर बादल छाए रहेंगे।
रविवार को धूप निकलने के आसार हैं। 29 को मोदी की रैली भी है, लेकिन मौसम विभाग ने बारिश की संभावना से इनकार किया है। उनका कहना है कि बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश नहीं होगी।
दो अप्रैल को फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और तीन अप्रैल को भी बारिश होगी। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया।