'आप' में बढ़ती कलह पर मोदी की मंत्री का बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में आप की बढ़ती कलह पर पीएम नरेंद्र मोदी की मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने चौंकाने वाला बयाना दिया। हरसिमरत कौर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। पार्टी ने लोगों को झूठे सपने दिखाकर सरकार बनाई है। इसका नतीजा आज सबके सामने है। पार्टी टूटने के कगार पर है।
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि पंजाब में जमीन एक्वायर नीति सफलतापूर्वक चल रही है और देश में भी ऐसी नीति चलाने की सिफारिश की गई है। लेकिन कांग्रेस जमीन एक्वायर बिल पर किसानों को गुमराह कर भड़का रही है, जबकि सोनिया गांधी के दामाद रार्बट वाड्रा हजारों करोड़ की जमीन पर हरियाणा और राजस्थान में कब्जा कर चुका है।
राज्य सरकार की जमीन अधिग्रहण नीति देश में सबसे बेहत है, क्योंकि इसके तहत किसानों को उनकी जमीन की कीमत से करीब चालीस फीसदी ज्यादा पैसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत दस वर्षो से किसानों की जमीन एक्वायर की जा रही है जिस के चलते जहां किसानों को मुनाफा हो रहा है वहीं उद्योग भी स्थापित हुए हैं।
जगदीश टाइटलर की फिर से एसआईटी जांच कराएंगे
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि जगदीश टाइटलर 84 के दंगों के आरोपी हैं। स्पेशल इनवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) से मामले की फिर से जांच करवाई जाएगी ताकि दंगा पीड़ितं सिखों को इंसाफ दिलाया जा सके।
कौर ने मानसा जिले के गांव मत्ती समेत हीरो कला, खीवा खुर्द, भूपाल, जस्सडवाला, मौजो कला, अनूपगढ़, अलीशेर खुर्द व अलीशेर कला गांवों का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने गांव मत्ती व गुड़थड़ी में करीब 4 करोड़ की लागत से बनने वाली खालों का नींव पत्थर रखा।
इसके अलावा आरएसवाईके अधीन गांव मत्ती में 11.84 किलोमीटर व गांव गुडथड़ी में 6.9 किलोमीटर लंबी करीब ढाई करोड़ की लागत के साथ बनी भूमिगत सिंचाई पाईप का भी उद्घाटन किया।
इस उपरांत गांव खीवा दियालूवाला में करीब 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत के साथ बने नए वाटर वर्क्स का उद्घाटन किया और इंदिरा आवास योजना तहत 167 लाभपात्रियों को करीब 43 लाख रुपये के पवानगी पत्र भी सौंपे।
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत बादल ने रविवार को रेडक्र्रास सोसाइटी द्वारा संचालित गूंगे बहरे बच्चों के स्कूल महंत गुरबंता दास में 63 अक्षम लोगों को सामान बांटे। उन्होंने जिला प्रशासन को इस स्कूल में विशेष अध्यापक रखने के आदेश भी दिए।
इस से पहले उन्होंने जिले के सोलह गांव में संगत दर्शन कर वहां के लोगों की मुश्किलें सुनीं और गांव के विकास कार्यों के लिए करोड़ों की ग्रांट भी जारी की । साथ ही कहा विकास में कमी नहीं आने दी जाएगी।