फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   narendra Modi just like Hitler: pratap singh Bajwa

जानिए मोदी की तुलना किससे कर डाली बाजवा ने

Thu, 27 Mar 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 27 Mar 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
narendra Modi just like Hitler: pratap singh Bajwa

गुरदासपुर सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे पंजाब प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से की है।

विज्ञापन


बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने गुरदासपुर में विकास न होने देने का ठीकरा प्रदेश सरकार पर फोड़ा।

बाजवा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट मंजूर नहीं होने दिए। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मोदी हिटलर से कम नहीं है।

सांप्रदायिक सोच वाले व्यक्ति का पीएम बनना देश के लिए खतरनाक है। यदि मोदी प्रधानमंत्री बन जाते हैं, तो आने वाले समय में भारत देशद्रोही और आतंकी ताकतों का अड्डा बन जाएगा।
विज्ञापन


बाजवा ने खुद उम्मीदवार बनने से मना करने संबंधी सवाल पर कहा कि अब हालात बदल चुके हैं। इसका अंदाज चुनाव परिणाम आने के बाद लग जाएगा।

दावा किया कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। वह अपनी प्रचार अभियान एक अप्रैल से शुरू करेंगे। अमृतसर से भाजपा उम्मीदवार अरुण जेटली के बारे में कहा कि भाजपा ने उन्हें अमृतसर से टिकट देकर उनका राजनीतिक कैरियर दांव पर लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावा किया कि पंजाब की सभी 13 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन का कब्जा होगा। इस मौके पर जिला प्रधान सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर बाजवा, चरणजीत कौर बाजवा, अरुणा चौधरी (सभी विधायक), विनय ठाकुर, बलबीर फतेहपुरिया तथा रमन बहल मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed