NCB का बड़ा एक्शन: लुधियाना की लैब में तैयार करते थे नशा, दो अफगान समेत 16 तस्कर दबोचे
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने एक बयान में कहा कि सिंडिकेट का भंडाफोड़ लगभग 1.5 महीने की अवधि में किया गया था और इसका संबंध शाहीन बाग (दिल्ली) और मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पंजाब के लुधियाना से चलाए जा रहे एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दो अफगान नागरिकों समेत 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब 60 किलो हेरोइन व कुछ अन्य ड्रग्स और 31 कारतूस समेत गोला बारूद बरामद किया गया है।
एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर जनरल (उत्तरी क्षेत्र) ज्ञानेश्वर सिंह ने बीते डेढ़ महीने के अभियान में इस सिंडिकेट का पर्दाफाश किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी लुधियाना में दो लैब में नशीले पदार्थ तैयार करते थे। इस लैब को दो अफगान केमिस्ट चला रहे थे। उन्होंने बताया कि यह सिंडिकेट अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के कई राज्यों में सक्रिय था।
लुधियाना के इस सिंडिकेट से जुड़े 60 से अधिक बैंक खातों को एनडीपीएस कानून के तहत सील किया गया है। इस अभियान में पंजाब पुलिस ने भी मदद की है। सिंडिकेट चला रहे लोगों की खरीदी 30 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है और उन्हें जल्द ही जब्त किया जाएगा। इसके तार पिछले साल दिल्ली के शाहीन बाग और यूपी के मुजफ्फरनगर से पकड़े गए सिंडिकेट से भी जुड़े हैं।
ट्राइसिटी के क्लबों में करते थे नशे की सप्लाई
आरोपी पंजाब व ट्राइसिटी के नाइट क्लबों व रेस्तरां में को नशे की सप्लाई करते थे। साथ ही, इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के विभिन्न अन्य धंधों जैसे शराब की दुकानों, चावल मिल, घी व्यवसाय और प्रतिष्ठित ब्रांडों की विभिन्न एजेंसियों व उनके सहयोगियों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी ड्रोन और बंदरहागहों के माध्यम से हेरोइन की तस्करी करते थे।
जूस की बोतल और टोमैटो पेस्ट में करते थे हेरोइन की तस्करी
एनसीबी की जांच में सामने आया कि आरोपी जूस की बोतलों और टोमैटो पेस्ट के पैकेट में नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे। ऐसे में वह किसी की भी पकड़ में नहीं आते थे। साथ ही नशे को अपनी मंजिल पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमा लेते थे।
गैंगस्टर जग्गू भगवानपुनिया का करीबी है गिरोह प्रमुख
आरोपियों में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी संदीप सिंह उर्फ चट्ठा इस गिरोह का प्रमुख बनकर उभरा है।। वह जम्मू से लुधियाना हेरोइन लाकर आता है। वह दिल्ली में दोहरे हत्याकांड का आरोपी है। साल 2012 से 2017 तक उस पर पंजाब पुलिस ने कई एनडीपीएस के कई केस दर्ज किए है। पकड़े गए आरोपियों में संदीप सिंह उर्फ दीपू, हरसुखवीर सिंह उर्फ राजा, अक्षय कुमार छाबड़ा मुख्य आरोपी, अजय कुमार उर्फ गोरा, जसपाल सिंह उर्फ गोल्डी, हितेश वर्मा, भुवनेश कपूर, सुभाष गोयल, कारी हमिदुल्ला यूसीफी केमिस्ट, मोहम्मद हाकिद सालिम केमिस्ट, अमनदीप चन्नी, गुरमेल सिंह गैरी, रावलजीत उर्फ रावल बडाला, जैदी हैदर राजी और मोहम्मद इमरान का नाम शामिल है।
पिछले साल दिल्ली के शहीन बाग से जब्त हुई थी 50 किलो हेरोइन
एनसीबी ने पिछले साल अप्रैल में दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग से 50 किलो हेरोइन जब्त की थी और छह लोगों को गिरफ्तार किया था। इस सिंडिकेट को भी अफगान नागरिक चला रहे थे। एनसीबी अधिकारियों के मुताबिक भारत-अफगानिस्तान के सिंडिकेट समुद्र के साथ साथ भूमि-सीमा मार्गों से ड्रग्स की तस्करी करते हैं। वहीं हेरोइन की तस्करी वैध सामानों और कार्गो के साथ की जाती है।