फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Nandini Sharma, a daughter of the city, has brought glory to the city.

Chandigarh News: शहर की बेटी नंदिनी शर्मा ने चमकाया नाम

Fri, 06 Feb 2026 02:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Nandini Sharma, a daughter of the city, has brought glory to the city.
नंदिनी
डब्ल्यूपीएल में बनीं बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
विज्ञापन

गुजरात जायंट्स के खिलाफ हैट्रिक और पांच विकेट लेकर रचा इतिहास

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़।
सेक्टर-26 बापू धाम कॉलोनी की रहने वाली युवा क्रिकेटर नंदिनी शर्मा ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में बेस्ट इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड जीतकर शहर का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि से उनके परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। भले ही फाइनल मुकाबले में उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन नंदिनी के शानदार प्रदर्शन ने सभी का ध्यान खींचा।

वुमंस प्रीमियर लीग 2026 में 11 जनवरी को नंदिनी शर्मा ने ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने टूर्नामेंट के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। 24 वर्षीय युवा गेंदबाज ने गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में हैट्रिक लेते हुए कुल पांच विकेट झटके। उन्होंने ओवर की आखिरी तीन गेंदों पर लगातार तीन बल्लेबाजों को आउट कर हैट्रिक पूरी की। नंदिनी ने कनिका आहूजा, राजेश्वरी गायकवाड़ और रेणुका सिंह को पवेलियन भेजकर यह उपलब्धि हासिल की। यह डब्ल्यूपीएल इतिहास की चौथी और किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा ली गई दूसरी हैट्रिक रही।
विज्ञापन


नंदिनी शर्मा के पिता श्याम सुंदर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में वेल्डिंग का काम करते हैं, जबकि उनकी मां सीमा शर्मा गृहिणी हैं। नंदिनी यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की महिला क्रिकेटर हैं। हाल ही में उन्होंने सीनियर महिला इंटर-जोनल वनडे व मल्टी-डे टूर्नामेंट, विमेंस टी20 चैलेंजर ट्रॉफी और सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी में भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन टूर्नामेंटों में उनकी निरंतर सफलता ने राष्ट्रीय स्तर पर उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed