{"_id":"6a76469b207f9378920e5bc3","slug":"names-of-200000-voters-removed-chaos-ensues-as-people-rush-to-polling-stations-to-save-their-votes-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1091041-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो लाख वोटरों के नाम बाहर, वोट \nबचाने केंद्रों पर पहुंचे, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो लाख वोटरों के नाम बाहर, वोट बचाने केंद्रों पर पहुंचे, अफरातफरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव से पहले चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में बड़ा तथ्य सामने आया है। शहर के करीब दो लाख मतदाताओं के नाम प्रारंभिक मतदाता सूची में शामिल नहीं पाए गए हैं। इन मतदाताओं के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होते ही शहर के सत्यापन केंद्रों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
शुक्रवार को सेक्टर-50 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (कॉमर्स कॉलेज) समेत विभिन्न केंद्रों पर कई लोगों को दस्तावेज जमा कराने और सत्यापन के लिए एक से डेढ़ घंटे तक कतारों में इंतजार करना पड़ा। निर्वाचन विभाग अब 17 अगस्त तक संबंधित मतदाताओं को नोटिस भेजेगा, जबकि 8 और 9 अगस्त को शहर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाकर नाम जोड़ने, संशोधन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
निर्वाचन विभाग की ओर से सेक्टर-50 स्थित कॉमर्स कॉलेज, जिला निर्वाचन कार्यालय, एसडीएम (पूर्व) और एसडीएम (सेंट्रल) कार्यालय में दस्तावेज सत्यापन का कार्य लगातार चल रहा है। शुक्रवार को सबसे अधिक भीड़ कॉमर्स कॉलेज केंद्र पर रही। यहां केवल नोटिस प्राप्त मतदाता ही नहीं, बल्कि वे लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे जिन्हें मतदाता सूची में नाम, पता, आयु या फोटो में संशोधन कराना था। इसके चलते केंद्रों पर लंबी कतारें लग गईं और सत्यापन की रफ्तार प्रभावित हुई।
विज्ञापन
सत्यापन केंद्र पहुंचे लोगों ने बताया कि दस्तावेज जमा कराने और औपचारिकताएं पूरी करने में काफी समय लग रहा है। कई लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। हालांकि निर्वाचन अधिकारियों का कहना है कि बढ़ती भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारियों और व्यवस्थाओं की मदद से प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है, ताकि किसी भी मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत कुमार यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 8 और 9 अगस्त को शहर के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं को नया नाम जुड़वाने, नाम या पते में संशोधन, मतदान क्षेत्र परिवर्तन, नाम विलोपन तथा अन्य निर्वाचन संबंधी सेवाओं के लिए आवेदन कराने में सहायता करेंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों और नागरिकों से अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं को शिविरों तक पहुंचाने की अपील भी की।
उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में शामिल नहीं पाए गए हैं, उन्हें 17 अगस्त तक नोटिस जारी कर दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने वाले पात्र मतदाताओं के नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नागरिक नोटिस मिलने का इंतजार करने के बजाय भी विशेष शिविरों में पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा सकते हैं, ताकि मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाएं।