फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name of Modi on the bricks of Community center

कम्यूनिटी सेंटर की नींव में भी 'मोदी'

Wed, 08 Jan 2014 01:53 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 08 Jan 2014 01:53 PM IST
विज्ञापन
Name of Modi on the bricks of Community center
सेक्टर-15 में नया कम्यूनिटी सेंटर बनेगा। मंगलवार को इसकी नींव रखी गई और नींव रखने के लिए जो ईंटें मंगाई गई थीं, उन पर नरेंद्र मोदी का नाम लिखा हुआ था। नींव वार्ड नंबर दो के पार्षद सौरभ जोशी ने रखी। इस मौके पर सेक्टर-15 के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


पार्षद जोशी ने बताया कि नींव में जो ईंटें थी उन पर गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रधान मंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी नाम लिखा गया है। यह ईंटें खासकर लुधियाना के पास से मंगवाई गई हैं।
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि जिस तरह सरदार वल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष के नाम से संबोधित किया जाता है, ठीक उसी तरह नरेंद्र मोदी को ‘विकास पुरुष’ के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कम्यूनिटी सेंटर का विकास जल्द से जल्द बेहतरीन ढंग से हो इसलिए मोदी के नाम की ईंटें मंगवाई गई हैं। पिछले काफी समय से रुके हुए इस काम को जोशी और निवासियों की कोशिशों के बाद निगम की सहमति मिली और यह काम शुरू हो पाया।

उन्होंने बताया कि डेढ़ साल के अंदर नया कम्यूनिटी सेंटर खड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासन ने इस बहुत पुराने कम्यूनिटी सेंटर की कई दशकों से अनदेखी की हुई थी।

वार्ड नंबर-2 में लोगों को अपने किसी भी कार्यक्रम के लिए दूसरे सेक्टरों के कम्यूनिटी सेंटर या प्राइवेट वेन्यू की ओर रुख करना पड़ता था। यह इस वार्ड का एकमात्र कम्यूनिटी सेंटर है इसलिए इससे काफी सारे लोगों को फायदा पहुंचेगा।

निवासियों के साथ-साथ इस कार्यक्रम में भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी परिषद के सदस्य जयराम जोशी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक अमृत सागर, पूर्व मंडल अध्यक्ष एससी गुप्ता, महासचिव चंद्रशेखर, भाजपा के जिलाध्यक्ष वीसी पुरी, मंडल अध्यक्ष राजेश महाजन, पंजाब यूनिवर्सिटी नॉन टीचिंग कर्मचारियों के अध्यक्ष दीपक कौशिक, महिला मोर्चा की निम्मी ठाकुर, भाजपा लीगल सेल (लेडीज) की स्टेट लीगल कनवीनर दीपा असधीर दुबे, कार्यकारिणी सदस्य गुरप्रीत सिंह, मनू दुबे, प्रीतम शर्मा, करण प्रताप सिंह मौजूद थे।


दो करोड़ खर्च होंगे, डेढ़ साल में तैयार होगा

इस मौके पर एसडीओ गुरशरण सिंह व जेई प्रेम सिंह ने बताया कि यह नया कम्यूनिटी सेंटर 1 करोड़ 94 लाख 62 हजार रुपये की लागत से तैयार होगा और कम्यूनिटी सेंटर में ग्राउंड फ्लोर में एक बड़ा हॉल, लाइब्रेरी, ऑफिस, एंट्रेंस हॉल, किचन पैंट्री और टॉयलेट (जेंट्स, लेडीज और विकलांगों के लिए) होंगे। वहीं फर्स्ट फ्लोर पर ब्राइडल/फैमिली रूम अटैच टॉयलेट के साथ, इन-डोर गेम्स, लॉबी, बालकनी, कमरे, शयनगृह, टॉयलेट (जेंट्स और लेडीज के लिए) व टैरेस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed