फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Name missing from the voter list? You have a second chance until August 20.

Chandigarh News: वोटर लिस्ट में नाम छूटा... 20 अगस्त तक है दूसरा मौका

Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Name missing from the voter list? You have a second chance until August 20.
चंडीगढ़। चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर)-2026 के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई। अब जिन नागरिकों का नाम सूची में शामिल नहीं है या जिनके नाम, पते अथवा अन्य विवरण में त्रुटि है उन्हें 20 अगस्त तक दावा एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा। निर्धारित घोषणा पत्र और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा या संशोधित किया जाएगा। 66,681 मतदाताओं ने तय समय तक फॉर्म जमा नहीं किए हैं। 22 सितंबर को अंतिम वोटर लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के साथ ही निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ)-सह-अतिरिक्त उपायुक्त अमनदीप सिंह भट्टी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में राजनीतिक दलों को प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां उपलब्ध कराई गईं और विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नए मतदाताओं से भी आगे आने की अपील
प्रशासन के अनुसार ड्राफ्ट वोटर लिस्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी, चंडीगढ़ की वेबसाइट और चुनाव आयोग के सिटीजन पोर्टल पर भी उपलब्ध है, जहां मतदाता ऑनलाइन अपना नाम देख सकते हैं। प्रशासन ने नए मतदाताओं से भी आगे आने की अपील की है। जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वहीं पता, नाम, आयु या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 ऑनलाइन या संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से ऑफलाइन जमा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

575 मतदान केंद्रों पर बीएलए तैनात करने के लिए कहा
निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार दावा एवं आपत्तियों की साप्ताहिक सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ भी साझा की जाएगी, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। राजनीतिक दलों को फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के उपयोग के साथ सिटीजन सर्विस पोर्टल, सक्षम ऐप, ईसीआईनेट मोबाइल एप और ''''बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ'''' जैसी डिजिटल सुविधाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही 575 पुनर्गठित मतदान केंद्रों को देखते हुए बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त या पुनर्गठित करने का आग्रह किया गया।

रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली तो मिलेगा नोटिस
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान निर्धारित घोषणा पत्र जमा नहीं किया है या जिनके रिकॉर्ड में किसी प्रकार की विसंगति पाई गई है, उन्हें अलग से नोटिस जारी किए जाएंगे। मतदाता किसी भी सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 पर संपर्क कर सकते हैं या ईसीआईनेट मोबाइल एप पर उपलब्ध बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

पुनरीक्षण अभियान के प्रमुख आंकड़े
5,16,427 : कुल पंजीकृत मतदाता
3,80,147 : मैप किए गए मतदाता
66,681 : घोषणा पत्र जमा नहीं करने वाले
3,521 : मृत मतदाता
43,878 : स्थायी रूप से स्थानांतरित
12,886 : अनुपस्थित पाए गए मतदाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed