{"_id":"570a5c0c4f1c1b4354c810c8","slug":"namdhari-community-chand-kaur-murder-satguru-uday-singh-ludhiana-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद की नहीं, अच्छाई एवं बुराई की लड़ाई है- सतगुरु उदय सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जायदाद की नहीं, अच्छाई एवं बुराई की लड़ाई है- सतगुरु उदय सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 10 Apr 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
नामधारी सतगुरु उदय सिंह
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामधारी समुदाय के सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने रविवार को माता चंद कौर के श्रद्धांजलि समारोह में संगत को शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने संगत के साथ माता जी से जुड़ी यादों को ताजा किया और संकेतों में सरकार एवं नाम लिए बगैर दूसरे गुट को कटघरे में खड़ा किया। सतगुरु ने संगत से कहा कि निराश होने की जरूरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि अपने मूल्यों के लिए सतगुरु राम सिंह जी, सतगुरु जगजीत सिंह जी और अब माता चंद कौर चले गए। नामधारी समाज न कभी डरे है और न गोली से डर लगता है। चुनौतियों के बावजूद पंथ तगड़ा होकर उभरेगा। पंथ न खत्म हुआ है और न खत्म होगा। सतगुरु ने संगत से कहा कि सरकार कोशिश कर रही है, उसे वक्त देना होगा। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। मां का अपना धर्म था, मारने वाले का अपना, हमें अपना धर्म निभाना है।
सतगुरु ने कहा कि यह संपत्ति की नहीं, बल्कि अच्छाई और बुराई की लड़ाई है। जीत हमेशा ही सच की हुई है। माता जी ने सच के लिए इसलिए शहादत दी है ताकि पंथ अपराधिक तत्वों के हाथ न चला जाए। उन्होंने इशारों में कहा कि इस कांड को कराने वाले को भी माता जी ने अपने हाथ से निवाला खिलाया। वे बोले कि सतगुरु जगजीत सिंह पहले ही कहते थे कि आग से लकड़ी एवं तेल को दूर रखो। आग स्वंय बुझ जाएगी, अन्यथा भड़कती रहेगी। कुछ लोग आग भड़काने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भगवान के घर में केवल न्याय है। इसलिए निराश होने की जरूरत नहीं। सतगुरु ठाकुर उदय सिंह ने कहा कि श्री भैणी साहिब चौक में अवतार सिंह तारी की हत्या, इंग्लैंड में हमला, जालंधर में मानव बम के बाद अब माता जी की हत्या, क्या ये अलग अलग घटनाएं हैं या एक कड़ी के हिस्से हैं। सतगुरु ने सरकार से आग्रह किया कि ऐसा सिस्टम बनाएं जहां माताएं, बहनें और समाज के सभी लोग सुरक्षित हों।
मौजूदा दौर में टिकट की होड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबारियों को राजनीतिक दल टिकट न दें, यदि ऐसे कारोबारी मैदान में आते हैं तो जनता उनका सहयोग न करे। उन्होंने कहा कि सतगुरु जगजीत ङ्क्षसह के साथ परिणय सूत्र में बंधने के बाद माता चंद कौर ने सत्तर साल तक पंथ की सेवा की। हर पल समाज सेवा में लगा दिया।