{"_id":"66820129e109945556036b14","slug":"namaste-chandigarh-club-defeated-live-wire-coaching-center-by-6-wickets-chandigarh-news-c-16-pkl1043-457349-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नमस्ते चंडीगढ़ क्लब ने लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 6 विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नमस्ते चंडीगढ़ क्लब ने लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 6 विकेट से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में खेले जा रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में नमस्ते चंडीगढ़ क्लब ने लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 6 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर नमस्ते चंडीगढ़ ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लाइव वायर कोचिंग सेंटर ने कुल 20 ओवर में तीन विकेट खोकर टीम 126 रन बनाए।
ओपनर डॉ. लूथरा ने 35 रन बनाकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दी। वहीं, कमल अरोड़ा ने नाबाद 29 रन, राहुल कपानी ने 21 रन, सिकंदर ने 22 रन बनाए। विपक्षी टीम के गेंदबाज अमित गांधी ने 2 विकेट और बाबू राम ने एक बल्लेबाज को आउट किया। 127 रन के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर आए नमस्ते चंडीगढ़ क्लब ने 16.4 ओवर में चार विकेट खोकर मैच को जीत लिया। ओपनर सौरभ ने रन आउट होने से पहले 54 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि अमित गांधी ने नाबाद रन 24 बनाए। लाइव वायर के गेदबाज हरविंदर सिंह, सिकंदर और आनंद ने 1-1 विकेट हासिल किए। नमस्ते चंडीगढ़ के खिलाड़ी सौरभ को शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।