{"_id":"5943bb664f1c1baa268b4b4c","slug":"naik-bakhtawar-singh-killed-in-pakistan-firing-on-loc","type":"story","status":"publish","title_hn":"LOC पर फायरिंग में शहीद जवान पंजाब का, देखिए नाम और फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
LOC पर फायरिंग में शहीद जवान पंजाब का, देखिए नाम और फोटो
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Fri, 16 Jun 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान की फायरिंग में बख्तावर सिंह शहीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में एलओसी पर पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुआ जवान पंजाब का पुत्तर है। जानिए उसका नाम पता और देखिए फोटो। शहीद जवान पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हाजीपुर का रहने वाला था। नाम था बख्तावर सिंह। 34 वर्षीय सिंह अपने पीछे पत्नी जसबीर कौर और तीन बच्चे छोड़ गए हैं। बख्तवार सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर फायरिंग की। सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस गोलाबारी में नायक बख्तावर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बख्तावर सिंह सेना की 8 सिख रेजीमेंट में तैनात थे। वहीं गोलीबारी 8वीं सिक्ख रेजिमेंट के जवान कुलदीप सिंह घायल हुए हैं।