फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Naib Singh Saini government Majority test in Haryana Assembly all update

Haryana: पहली परीक्षा में पास हुए नायब सैनी, विधानसभा में बिना मतदान ध्वनिमत से पारित हुआ विश्वास प्रस्ताव

Wed, 13 Mar 2024 03:51 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 03:51 PM IST
सार

हरियाणा में मंगलवार को नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में नई सरकार बनी थी। विधानसभा का एक दिवसीय सत्र बुलाकर नए सीएम ने बहुमत साबित कर दिया। प्रस्ताव पर मतदान नहीं हुआ था। विश्वास मत ध्वनिमत से पारित हुआ।

विज्ञापन
Naib Singh Saini government Majority test in Haryana Assembly all update
सदन में बैठे सीएम नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने सदन में बहुमत हासिल कर लिया है। बुधवार को सदन में पेश प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया। सुबह ठीक 11 बजे सीएम नायब सिंह सैनी सदन में पहुंचे और शोक प्रस्ताव पढ़ने के बाद विश्वास प्रस्ताव पेश किया। 

विज्ञापन


इसके बाद विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हुई। स्पीकर ने सदन में एक घंटा विपक्ष और एक घंटा सत्तापक्ष को विश्वास मत पर बोलने का समय तय किया था। चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान ने कहा कि 11 मार्च को पीएम हरियाणा आते हैं तो वहां पर पूर्व सीएम मनोहर लाल की तारीफों के पुल बांधे जाते हैं। अगले दिन यह घटना घटती है, इसका असर जनता पर भी पड़ता है। जो वोट बैंक किसी राजनीतिक पार्टी का था उसमें एंटी इंकम्बेंसी आ जाती है। मनोहर लाल के साथ हमारी संवेदना है, उन्हें बड़े बेआबरू होकर बाहर निकाला गया। इतना बड़ा चीरहरण तो द्रौपदी का भी नहीं हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं विधायक राव दान सिंह ने कहा कि क्या इमरजेंसी थी कि अचानक विश्वास मत हासिल करने की जरूरत पड़ी। 11 मार्च को पीएम पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफों के पुल बांधते हैं और रातोंरात पूरा सीन बदल जाता है। मुझे लगता है कि इस सरकार में कुछ न कुछ कमियां जरूर रही होंगी, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। अपने बदतर हालात को छिपाने के लिए सरकार ने यह परिवर्तन किया। इधर उधर की बात मत कर यह बता कि यह कारवां क्यों लुटा। राव दान सिंह ने कहा कि मैं इस विश्वास मत का विरोध करता हूं, इसका चुनाव सीक्रेट बैलेट पर करवाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन



चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने निर्दलीय विधायकों को बेचारा कहा। इस शब्द पर नयनपाल रावत ने आपत्ति जताई, जिसके बाद शर्मा ने शब्द वापस लिए। वहीं नयनपाल रावत ने कहा ये हुड्डा की सरकार नहीं जहां हजकां के विधायक खरीदकर सरकार बनाई थी। इस पर विपक्ष के विधायक खड़े हो गए और हंगामे का माहौल बन गया। वहीं मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि ये बात पूरा हरियाणा जानता है, इस बात में क्या संदेह है। पूर्व सीएम भूपेन्द्र हुड्डा खडे़ हुए और कहा कि लोग जानते हैं मैं बोलकर पोल खोलूं अभी? इसके बाद स्पीकर ने मामला शांत कराया।

प्रस्ताव के पक्ष में मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि मैं विश्वास मत के समर्थन में हूं। एक गरीब किसान के घर में पैदा हुआ बच्चा इस पद पर पहुंचा है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवार की राजनीति करने वाले हैरान हैं। इनके सदस्य कहते है सीक्रेट वोटिंग होनी चाहिए। कांग्रेस के लोग अपने साथियों को इकट्ठा करके दिखाएं तब ये कह सकते है कि विश्वास मत के खिलाफ हैं। हमारी सरकार ने गरीब के हाथ में सत्ता दी है। किसानों के खातों में पैसे डाले है। जेपी दलाल ने कहा मनोहर लाल इससे भी ऊंचे पद पर जाएंगे। कांग्रेस के साथियों का पूर्व मुख्यमंत्री को ईमानदार बताने और नए मुख्यमंत्री को शरीफ बताने पर धन्यवाद करता हूं।

रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में लोकसभा चुनाव आ रहा है, कांग्रेस की टिकट लेने के लिए लोग तैयार नहीं हैं। सोनिया गांधी ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। राहुल गांधी वायनाड से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इस पर कांग्रेस ने विरोध जताया। विधायक रघुबीर कादियान ने कहा किसी पर कीचड़ उछालना अच्छी बात नही है। रंजीत चौटाला ने कहा कि अप्रैल में मेंडेट आएगा। जिसमें पता लग जाएगा कौन कहां खड़ा है।


विपक्ष की तरफ से पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने शायराना अंदाज में कहा कि मालूम था सबको एक दिन यार बदलेंगे, नाटक वही रहेगा पर किरदार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि तुम सीएम बदलते रहना हम सरकार बदलेंगे। हुड्डा ने कहा कि ये स्वार्थ का गठबंधन था। 

चर्चा के जवाब में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि वे बतौर सीएम सदन में आए हैं। सीएम ने कहा कि मैं मनोहर लाल की देखरेख में पला बढ़ा हूं। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। दोपहर लगभग सवा दो बजे स्पीकर ने प्रस्ताव के पक्ष में हां और न बुलवाए। इसके बाद ध्वनिमत से विश्वास प्रस्ताव पारित कर दिया गया। हालांकि पूर्व सीएम हुड्डा ने वोटिंग की मांग उठाई लेकिन स्पीकर ने इसे नहीं माना। इसके बाद हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed