{"_id":"666b8a8dce7e84fd8a036d74","slug":"nagesh-academy-defeated-delhi-harry-by-23-runs-chandigarh-news-c-16-pkl1043-444181-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नागेश अकादमी ने दिल्ली हैरी को 23 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नागेश अकादमी ने दिल्ली हैरी को 23 रन से हराया
विज्ञापन
चंडीगढ़। अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह अंडर-15 क्रिकेट ट्रॉफी के पहले लीग मैच में नागेश क्रिकेट अकादमी ने दिल्ली हैरी क्रिकेट अकादमी को 23 रन से हराया। दूसरे मैच में सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी हरियाणा ने लक्ष्य क्रिकेट अकादमी कालका को आठ विकेट से हराया। सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी हरियाणा के राजदीप रोहिल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरे मैच में हॉक्स सीए चंडीगढ़ ने नेपाल क्रिकेट टीम को 125 रन से हराया। हॉक्स सीए चंडीगढ़ के अक्षत गगनेजा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। चौथे मैच में फरीदाबाद वैलिडिटी क्रिकेट अकादमी ने सीडब्ल्यूएन पंजाब को 97 रन से हराया। तक्ष तनेजा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला शुक्रवार को सुबह 6:30 बजे यंगस्टर्स क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और वाईएमसीए क्रिकेट अकादमी के बीच टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच नागेश क्रिकेट अकादमी और सीएल चैंप्स क्रिकेट अकादमी के बीच सुबह 6:30 बजे आईवीसीए क्रिकेट ग्राउंड डेराबस्सी में होगा। फाइनल मैच दोपहर 1 बजे टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में खेला जाएगा और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6 बजे होगा। हरियाणा स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष लतिका शर्मा ने बताया कि हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय शाम छह बजे टीडीएल क्रिकेट स्टेडियम पंचकूला में पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।