फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam_pet dogs_chandigarh_tax

कुत्ता पाला है या पालने वाले हैं तो ये जरूर पढ़ें

Thu, 12 Dec 2013 03:09 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 12 Dec 2013 03:09 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam_pet dogs_chandigarh_tax
लंबे समय तक मंथन के बाद आखिर नगर निगम ने पालतू कुत्तों को लेकर डॉग बाइलॉज तैयार कर लिए हैं। इनके तहत पालतू कुत्तों के मालिकों को सालाना टैक्स देना होगा।
विज्ञापन


निगम ने बाइलॉज तैयार करके स्थानीय निकाय विभाग को भेजे थे। जहां से अप्रूवल आने के बाद लोगों से ऐतराज मांगे जाएंगे।

अगर किसी को नए बाइलॉज पर ऐतराज है, तो उसे तीस दिनों में दाखिल करना होगा। उसके बाद नए नियमों का नोटीफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

नगर निगम पिछले तीन सालों से डॉग बाइलॉज तैयार कर रहा था। परंतु वह फाइनल नहीं हो पा रहे थे। पिछले साल भी निगम ने सारा प्रस्ताव लगभग बना लिया था, परंतु वह सिरे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन


अब आखिर निगम ने नए रूल्स बना दिए हैं। निगम ने पालतू कुत्ते पर सालाना ढाई सौ रुपये टैक्स लगाने का फैसला किया है। नियम लागू होने के बाद लोगों को सबसे पहले अपने पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजिस्ट्रेशन के बगैर पालतू कुत्ते रखने की इजाजत नहीं होगी। इसके बाद निगम कुत्तों के मालिकों को एक मेटल का बैज देगा। जिस पर मालिक का नाम एवं पता लिखा होगा।

उन्हें यह बैज कुत्ते के गले में पहनाना जरूरी होगा। इस बैच के बगैर अगर कोई कुत्ता घूमता मिला तो उसके मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed