फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   nagar nigam order, repair water meter soon

जल्दी से ठीक करवाएं पानी के मीटर, वरना...

Sun, 26 Jul 2015 02:08 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 26 Jul 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam order, repair water meter soon

यादि आपके घर का पानी का मीटर खराब है तो इसे जल्द बदलवा लें नहीं तो नगर निगम आपके पानी का बिल दोगुना करने जा रहा है। अब पानी का मीटर आप खुद भी बाजार से खरीदकर लगवा सकते हैं। अभी तक बिजली का मीटर खुद खरीदने की सुविधा उपभोक्ता के नहीं थी।

विज्ञापन


इस समय शहर में डेढ़ लाख पानी के कनेक्शन हैं जिनमे से 45 हजार घरों के मीटर खराब पड़े हैं और वहां औसत पानी का बिल आ रहा है। स्मार्ट सिटी मिशन के लिए जरूरी है कि शहर के सभी घरों में पानी के मीटर लगे होने चाहिए। इसके चलते नगर निगम ने यह निर्णय लिया है। यह नया फैसला सितंबर माह से लागू हो जाएगा। सभी उपभोक्ताओं को खराब मीटर बदलने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


पानी की बचत भी होगी
जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिन जगहों पर पानी के मीटर नहीं लगे हैं वहां पर पानी की बर्बादी भी ज्यादा होती है। औसत बिल आने की सूरत में लोग ज्यादा पानी का प्रयोग करते है। इनमे कई होटल और कामर्शियल संस्थान भी शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के कई निचले स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण भी कई ऐसे लोग अपना मीटर खराब कर देते है जिनकी पानी की खपत काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक निगम की जिम्मेवारी थी मीटर बदलने की

अब तक नगर निगम की जिम्मेवारी ही होती थी कि वह मीटर खराब होने पर नया लगाएगा। जिसके बदले में नगर निगम हर माह पानी के बिल के साथ मीटर रेंट भी लगाता था। नगर निगम इतने सारे मीटर लगाने में सक्षम नहीं है, इसलिए यह निर्णय लिया है कि उपभोक्ता बाजार से मीटर खुद खरीदकर लगवा लें। जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह सिस्टम पंचकूला और मोहाली में पहले से लागू है।

दो कनाल में एएमआर मीटर
नगर निगम ने यह भी निर्णय लिया है कि दो कनाल से ऊपर की कोठियों और अन्य संस्थानों में एएमआर मीटर लगाएं जाएंगे। यह आटोमेटिक मीटर भी उपभोक्ताओं को अपनी जेब से लगाने होंगे। इन्हें लगाने के लिए तीन माह का समय मिलेगा। एएमआर मीटर खरीदने के लिए नगर निगम ही कंपनियों को शार्ट लिस्ट करेगी, जहां से उपभोक्ता एएमआर मीटर खरीद सकता है।


जनस्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऐसे मीटर का फायदा यह होगा कि कर्मचारी जब रीडिंग लेने जाएगा तो उसे मीटर तक पहुंचने की जरूरत नहीं है जब वह घर के बाहर पहुंचेगा तो उसे अपने मोबाइल एवं अन्य सिस्टम में उस घर की रीडिंग का पता लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed